Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नाला में पलटे वाहन में सवार लोगो को बाहर निकाला बालोद पुलिस की टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया

बालोद cg24आजतक :- कल दिनांक 14-09-2021 की रात्रि करीबन 08:00 बजे शेखर साहू पिता दुर्जन साहू पता भोरिंग जो अपने पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ अपने कार मे देव तिलदा से भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद जा रहा था कि अचानक उसकी कार तेज बारिश होने के कारण, महानदी के आगे एक नाला मे गिर कर पलट गई , उसी दौरान बालोद पुलिस के साइबर सेल एवं थाना डौंडी टीम वहाँ से गुजर रही थी । टीम ने देखा और तत्काल नाले मे कूद कर उनको सुरक्षित बाहर निकाला। बालोद पुलिस से प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक दमन वर्मा ,चालक आरक्षक विकास उपाध्याय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *