Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घीना में अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने किया

डौंडीलोहारा :- हायर सेकेंडरी स्कूल घीना में अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद की मुख्य आतिथ्य में तथा अध्यक्षता प्राचार्य एम एल ठाकुर विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष डौंडीलोहारा जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवरी कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य फिरन्ता राम उइके, पापरा सरपंच गोपी राम साहू, सरपंच बिंदु तारम, उपसरपंच डालचंद जैन सहित ग्रामवासियों की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। प्राचार्य एमएल ठाकुर ने विद्यालय के समस्याओं से संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद को अवगत कराया । टिकरिंग लैब के प्रभारी सीएल साहू व केके साहू ने मुख्य अतिथि श्री निषाद को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। अतिथियों ने कंप्यूटर लैब व नवीन पुस्तकालय भवन का भी लोकार्पण कर छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की है। टिंकरिंग लैब को आकर्षण बनाने कुमारी प्रीति साहू व हिमानी यादव ने बड़े ही कारीगरी से निर्मित मॉडल स्वाइल मोईश्चर सेंसर के उपयोग कर मनोहारी बनाया। पेवांशु द्वारा रैन ड्राप सेंसर पर आधारित वर्षा से अवगत कराने मॉडल का प्रदर्शन किया। अमित कुमार ने कार पार्किंग का मॉडल तथा साक्षी शर्मा ने ट्रैफिक सिग्नल मॉडल, होमेंद्र कुमार ने दिव्यांगों के लिए ब्लाइंड स्टिक तैयार कर प्रदर्शन किया। कुमारी करुणा द्वारा सोशल डिस्टेंस पर मॉडल का प्रदर्शन किया। तोरण कुमार ने स्मोक सेंसर पर आधारित मॉडल तैयार किया था। कमलकांत ने स्मार्ट डस्टबिन तैयार किया था। छात्र युवराज ने एलडीआर सेंसर पर आधारित मॉडल तैयार किया जिसमें अंधेरा होने पर बल्ब स्वतः ही जलना व सुबह होते ही बंद होना मॉडल तैयार कर प्रदर्शन किया जिसकी उपस्थित जनसमुदाय ने भूरी भूरी प्रशंसा की । अटल टिंकरिंग लैब का अवलोकन के लिए हाई स्कूल कसही कला के छात्र-छात्राएं व शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अर्जुंदा संतु राम पटेल शिक्षक खिलेंद्र साहू , मुकुंद राम रावटे, गिरीश चन्द्राकर, सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *