Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्ली राजहरा व्यापारी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री अनिला भेडिया

दल्लीराजहरा cg24आजतक :- राजहरा व्यापारी संघ का शपथ ग्रहण एवं स्नेह सम्मेलन स्थानी बीएसपी ओपन एयर थिएटर में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया थे विशेष रूप में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा प्रेमलता चंदेल वर्मा जी सी जी एम राजहरा सीएसपी मनोज तिर्की रेलवे विभाग के आई ओ डब्ल्यू धीवर उपस्थित थे । सर्वप्रथम मंचासीन अतितयियो का आयोजन समिति की ओर से पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात राजहरा व्यापारी संघ के पदधिकाइयो अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ,महामंत्री क्रांति जैन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक लोहिया ,कनिष्ठ उपाध्यक्षआलोक गुणधर ,कोषाध्यक्ष रमेश मित्तल,मंत्री पंकज छाजेड़ व संगठन मंत्री अमित जायसवाल को शपथ दिलाया गया । सभी पदधिकाइयो को अथियी द्वारा सुभकामनाये दी गई । शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि श्रीमती भेड़िया ने अपने उद्बोधन में कहां की बड़ी खुशी की बात है कि दल्ली राजहरा में राजहरा व्यापारी संघ का चुनाव निर्विरोध रूप से हुआ है सभी ने आपसी सहमति से पदाधिकारी का चयन किया है यह बहुत अच्छी बात है व्यापारी संघ नगर का महत्वपूर्ण संगठन होता है उनके प्रयास से नगर का विकास अग्रसर होगा । वही नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि हम सब के सहयोग से राजहरा का और अधिक विकास होगा । हम सब मिलकर नगर के विकास को और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगें ।शपथ ग्रहण के बाद व्यापारी संघ के पदधिकाइयो ने अलग अलग केबिनेट मंत्री ,सासंद व नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर को नगर से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा जिसमे सांसद महोदय से मांग खनिज न्यास निधि,ट्रेन की सुविधा में वृद्धि,रेलवे क्षेत्र किं भूमि का स्थायी पट्टा,100 बिस्तर हॉस्पिटल,केंद्रीय विद्यालय की स्थापना,औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण,बी एस पी क्षेत्र के 130 एकड़ भूमि का राजस्व को दिलाया जाय,
माननीय मंत्री महोदय से की गई मांग,बायपास सड़क का निर्माण,नगरपालिक क्षेत्र में बसे लोगो को निःशुल्क पट्टा दिया जाय,कृषि उपज मंडी का निर्माण ,एजुकेशन हब के रूप में नगर का विकास किया जाय,जमीनी रजिस्ट्री का सरलीकरण ,
शीबू नायर से की गई मांग,थोक सब्जी व्यापारियों के लिए जगह की व्यवस्था, पर्यटन स्थल का निर्माण,सब्जी बाजार के पल का निर्माण,सड़को का चौड़ी करण एवं सौन्दर्यकरण,पेशाबघर एवं शौचालय का निर्माण,वाहनों के पार्किंग स्थल का स्थान निर्धारण
नगर के सभी चौक चौराहे में सी सी टी वी कैमरा लगाया जाये
इस दौरान भरतलाल आहूजा,शांतिलाल जैन,शंकर कुकरेजा,प्रेम जायसवाल, अशोक शाह, सतीश काम्बले,राजसोनी,अमित कुकरेजा,स्वाधीन लोढ़ा, गोवर्धन दास मोटवानी, संजय बांठिया, महेश मोटवानी ,राजू कुकरेजा ,विक्रम धुर्वे,राजेश दसोड़े चुनाव अधिकारी शिखर चंद जैन ,कन्हैया लाल कुकरेजा ,पप्पू अग्रवाल ,श्रीकांत गोलछा राजा डहरवाल सहित अनेक व्यपारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *