
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-गुंडरदेही नगर सहित ग्रामीण अंचलों में 2 दिन से लगातार झमाझम बारिश के चलते नगर के वार्ड नंबर 12 एवं 13 के मुख्य मार्गो के नाली पर पानी निकासी बंद हो गए था जिसका सोशल मीडिया में वीडियो काफी वायरल हो रहे थे नगरवासी सहित आसपास के रहवासी नगर पंचायत के प्रति काफी नाराजगी जाहिर की और वार्ड नंबर 12 एवं 13 में सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान के मटेरियल जैसे रेत गिट्टी ईट मुरूम नाली के पास रख देने से मटेरियल फैल कर नाली में गिर जाने के कारण बरसात का पानी निकासी नहीं हो पाया । वही पानी निकासी की समस्या को लेकर वार्ड वासी सहित आसपास के रहने वाले लोग सोशल मीडिया में शासन प्रशासन को ध्यानाकर्षण करवाए हैं नाली जाम होने की जानकारी होते ही नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव एवं नगर के जिम्मेदार पार्षद सलीम खान एवं संजू सोनकर वर्षा रानी चंद्राकर के द्वारा नगर पंचायत कर्मचारी के माध्यम से उस नाली को सफाई करवाया गया
पर सवाल उठता है कि आखिर कब तक निर्माणाधीन मकान के मटेरियल नाली पर रहेंगे निर्माणाधीन मकान मालिक को नोटिस देने की मांग नगर पंचायत के पार्षद सलीम खान ने किया उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि बार-बार नगर पंचायत निर्माणाधीन मकान की मटेरियल नाली से निकाला जा रहा है जिससे नगर पंचायत की नुकसान हो रहा है ।
आगामी समय तक व्यवस्था नहीं सुधरी तो निर्माणाधीन मकान मालिक के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की बात नगर पंचायत सीएमओ ने कहा आगे उन्होंने कहा अभी नोटिस तैयार हो गया है नाली जाम करने वाले लोगों को फाइन लगेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904