Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दुर्घटना से बचने रेलवे विभाग ने बनाया अंडर ब्रिज,बारिश से भरा पानी,रेलवे पटरी पार कर जाते हैं स्कूल बड़ी दुर्घटना के संकेत

बड़ी खबर और सबसे पहले

हमारा भी सुन लो साहब रेलवे क्रॉसिंग पार कर,, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं,, अंडर ब्रिज में पानी भरने की समस्या से हम परेशान हैं।

Cg24 आजतक न्यूज रिपोर्टर परस साहू

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम साजा रेलवे लाइन पर बने अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को दुर्घटना से बचाने अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है, पर यह अंडर ब्रिज अब एक सफेद हाथी के रूप में स्थापित हो गया है।

कचांदुर, साजा, देवरी के रहवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अंडर ब्रिज निर्माण होने के बाद से लगातार क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से किसान व स्कूली बच्चे काफी परेशान अंडर ब्रिज में पानी भर जाने के मामले में जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने अपनी समस्या नईदुनिया को प्रमुखता से बताया।

ग्राम पंचायत कचांदुर के पूर्व सरपंच संतोष चंद्राकर ने बताया कि अंडर ब्रिज बनने के बाद से देवरी ग्राम के तालाब का पानी अंडर ब्रिज खींच लेता है जिससे तलाब सूख जाता है। वही आसपास के किसान का खेत बरसात में भी पानी की समस्या देखने को मिलता है।

ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच थानेश्वरी जोशी ने बताया कि अंडर ब्रिज में पानी भरने से स्कूली बच्चे जो सजा गांव से कचांदुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने जाते है उनको रेलवे क्रॉसिंग पार करके आना पड़ता है, जिससे रेलवे क्रॉसिंग में हमेशा खतरा मंडराता रहता है। जिससे बचने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया योजना का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

ग्राम पंचायत साजा के सरपंच रोहित कुमार निर्मलकर ने बताया कि अंडर ब्रिज के बाजू में एक बहुत बड़ा कुआं बना हुआ है जहां पर अंडर ब्रिज के पानी को स्टोरेज कर मोटर पंप से पानी नाला में डालने के लिए पर रेलवे विभाग द्वारा उस गड्ढे से पानी खींचने के लिए 3 हॉर्स पावर का मोटर का उपयोग किया जा रहा है जो पानी नहीं खींच रहा है।वर्तमान में अंडर ब्रिज में पानी भरने के कारण आम राहगीर किसान स्कूली बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं काफी परेशान है।

स्कूल पढ़ने वाले छात्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबसे अंडर ब्रिज का निर्माण हुआ है तब से यही स्थिति है। जिस सुविधा के लिए दुर्घटना से बचने के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया है वह दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। हम अपने जान को जोखिम में डालकर स्कूल आना-जाना करते हैं।

ग्राम साजा से पीजीडीसीए के क्लास में पढ़ने वाली छात्रा काजल यादव, पायल साहू, प्रीति साहू, उमेश सिन्हा, भीमेश्वरी निर्मलकर, डीजे सोनी, हेमपुष्पा सिन्हा, रेणुका यादव, तोशिका साहू, किसान योगेश्वर सिंह, भूपेंद्र साहू ने बताया कि अंडर ब्रिज में पानी भरने के कारण हम प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर पटरी रेलवे क्रासिंग पार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *