Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले के 95,300 हितग्राहियों को मिल रहा पेंशन का लाभ

महासमुंद cg24 आजतक
महासमुंद: राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और उनका नियमानुसार क्रियान्वयन के लिए सजग है। समाज कल्याण की विभिन्न विभागीय योजानाओं के तहत् महासमुंद जिले में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में 95 हजार 304 हितग्राहियों को छः प्रकार की पेंशनों से लाभान्वित किया जा रहा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में 60-79 वर्ष आयु वर्ग के 31916 और 80 आयु वर्ग से ऊपर 3217 वृद्धावस्था व्यक्तियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। वही इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के तहत् 9099 विधवा महिलाओं को जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक और 59 वर्ष से कम है पेंशन धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिमाह उपलब्ध करायी जा रही है। जिससे वे अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके।

इंदिरा गांधी निःशक्तजन (दिव्यांग) पेंशन योजना के तहत् गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 990 लोगों को पंेशन का लाभ मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 26 हजार 730, सुखद सहारा योजनांर्तत 9219 लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत् 14133 पात्र हितग्राहियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। ऐसे व्यक्तियों जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु निराश्रित वृद्ध या 50 वर्ष या उससे अधिक आयु की निराश्रित विधवा परित्यक्त महिलाओं को लोगों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।जिला समाज कल्याण के उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि इन पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रतिमाह तकरीबन 03 करोड़ 50 लाख की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच रही है। अब तक लगभग 93 हजार से ज्यादा पेंशन हितग्राहियों के खातों की आधार सीडिंग हो चुकी है। लगभग 2 हजार ही आधार सीडिंग हेतु शेष है। जिसकी कार्रवाई प्रचलन में है।
प्रदेश में निःशक्त व्यक्तियों की पहचान से लेकर उनके सामाजिक एवं आर्थिक पुनर्वास के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के दीर्घकालीन अनुभवों तथा उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के प्रति भी अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (एक अक्टूबर) को सम्मानित किया जाता है। महासमुंद जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृ़द्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 35133 वृद्धावस्था वाले 60 साल से 79 और 80 साल से ऊपर वालों को पेंशन दी जा रही है।
महासमुंद से ब्यूरो चीफ जीत तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *