Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज डौण्डी लोहारा आ सकते है,मंत्री अनिला भेडिया के निवास में आयोजित भागवत कथा में हो सकते है शामिल

Cg24अजतक

नगर में आयोजित भागवत कथा में प्रदेश सरकार के अधिकांश मंत्रियों ,संगठन नेताओ सांसद,विधायको,राज्यसभा सांसदों,सहित बोर्ड निगम मंडलों के नेताओ सहित प्रदेश के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारीयो का आगमन की जानकारी मिल रहा है।

आज 16 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के निज निवास स्थान में प्रारंभ हुआ है।

Cg24अजतक

बालोद/डौण्डी लोहारा cg24अजतक न्यूज:- प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के निज निवास में आयोजित भागवत कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आगमन आज 17 सितंबर को सकता है। इस बात की

संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इसके लिए आवश्यक तैयारी कर रहे है।

मुख्यमंत्री बघेल कल बालोद जिला के जुंगेरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे है। तो डौण्डी लोहारा से महज 16 किलोमीटर दूर मंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते है। हालांकि इस सम्बंध में अभी मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से कोई जानकारी नही आया है। लेकिन संभावना बना हुआ दिख रहा है। मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर को जुंगेरा बालोद पहुचेंगे ।

मुख्यमंत्री के जुंगेरा बालोद से डौण्डी लोहारा आगमन की संभावना को देखते हुए बालोद जिला के वरिष्ठ विभागीय अधिकारी देर रात डौण्डी लोहारा पहुंचे व आगमन सम्बंधी तैयारी का जायजा लिया कल देर रात ही हेलीपेड निर्माण हेतु कार्यवाही प्रारंभ की गई । जो आज सुबह तक चल रहा है। खेल मैदान में तहसीलदार आर आर दुबे व नायाब तहसीलदार राजश्री पांडे व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी हेलीपेड निर्माण स्थल पर मौजूद हो व्यवस्था व कार्य को देख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *