Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा नेताओं की पूर्व मुख्यमंत्री निवास में अचानक बढ़ी हलचल,बालोद जिले के नेताओं ने की मुलाकात

बालोद cg24आजतक न्यूज :- बालोद के भाजपा नेताओं की हाल के दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मौल श्री विहार निवास में आमद दरफ्त बढ़ गया है। वैसे तो बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का कोई भी विधायक नही है। लेकिन पूर्व विधायक व संगठन के नेताओं व जिम्मेदार पदाधिकारियों का आना जाना प्रारम्भ हो गया दिख रहा है। बात गौर करने लायक इसलिए है। कि लंबे अंतराल के बाद भाजपा नेताओं के फोटो सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ दिख रहे है। वही पार्टी नेता मुलाकात करने की जानकारी भी शेयर कर रहे है।

कुछ नेता क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण की बात पर मुलाकात करने की जानकारी शेयर कर रहे तो कुछ सौजन्य मुलाकात का हवाला दे रहे है। अब बात चाहे अंदर खाने जो भी पर पूर्व मुख्यमंत्री के निवास में इन दिनों बालोद के भाजपा नेता दिखाई तो दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *