Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शदाणी कालेज में 22 सितंबर तक प्रवेश होंगे

cg24आजतक

डौंडी लोहारा — स्थानीय संत राजा राम शदाणी नागरिक महाविद्यालय में आगामी 22 सितंबर तक स्नातक कक्षाओं में बी. ए. तथा बी. कॉम के प्रथम वर्ष,द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष सहित स्नातकोत्तर कक्षाओं में ऑन लाइन प्रवेश हो रहा है। महाविद्यालय में आयुक्त उच्च शिक्षा के आदेश पर आगामी 22 सितंबर तक महाविद्यालयों के रिक्त पदों पर ऑन लाइन प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है।
शदाणी महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा, ब्लॉक-सी 3, द्वितीय एवं तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटलनगर द्वारा प्रेषित पत्र क्र. 1684 /214 / आउशि / सम. / 2021 दिनांक 14 .07.2021 सत्र 2021-22 हेतु जारी प्रवेश मार्गदर्शिका सिद्धांत के दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के पत्र क्रमांक -1249 दिनांक- 17/09/2021 केके द्वारा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 के स्नातक तथा स्नाकोत्तर कक्षाओं में नियमित प्रवेश के इच्छुक छात्र/छात्राओं से ऑनलाईन पद्धति से प्रवेश आवेदन फार्म भराया जा रहा है, जिसके अनुसार
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने की संशोधित तिथि 17 सितंबर से आगामी 22 सितंबर तक रहेगी। महाविद्यालय द्वारा मेरिट सूची जारी करने की तिथि 23 सितंबर तक रहेगा। महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि 25 सितंबर तक रहेगी ।उक्त कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र -छात्राएं निर्धारित तिथि तक ऑन लाइन प्रवेश ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *