बड़ी खबर,, अच्छी पहल

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू , संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद के दौरा कार्यक्रम कर वापस निवास अर्जुन्दा आ रहे थे, इसी दौरान ग्राम सुरेगांव के पास में ग्राम कसही निवासी रोशन साहू अपनी मां श्रीमती कौशल्या साहू के साथ एक गाय से टकराकर व अनियंत्रित होकर मोटर साईकिल सहित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए । उक्त घटना को देखते ही संसदीय सचिव ने अपनी गाड़ी से उतर घायलों से मिले। और तत्काल उन्हें अपने गाड़ी में बैठा कर प्राथमिक उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा लाया गया।
इस मामले में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा किसी को पद मिलने के बाद भवन निर्माण सीमेंट्रीकरण एवं अन्य कार्यों के विकास के साथ-साथ असली सेवा यही है जो दुख के समय में लोगों को साथ देकर उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का लोगों को लाभ मिलना चाहिए।
मुझे अवसर मिला कि घायलों को अस्पताल लाने का यही एक सच्ची सेवा है :- संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904