Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया

दल्ली राजहरा :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत मां भारती के सच्चे सेवक एवं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रम वीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उपस्थित जनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुजन हिताय बहुजन सुखाय एवं सबके साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए सामरिक, वैश्विक एवं आर्थिक मोर्चों पर सफलता प्राप्त करते हुए विश्व के अग्रणी राजनेताओं का नेतृत्व कर रहे हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे एवं हितेश डोंगरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुसूचित जाति वर्गों के सर्वांगीण विकास की कार्य योजना को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं साथ ही देश में नेतृत्व विकास एवं स्वरोजगार के नए अवसरों को नए मापदंडों के साथ स्थापित किया जा रहा हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बंटी चोपड़े एवं जिला कार्यसमिति सदस्य पार्षद राजेश काम्बले ने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं की स्कॉलरशिप में इजाफा करते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है जिससे हमारे समाज में बड़ा परिवर्तन आया है । सांसद प्रतिनिधि राजेश दशोड़े अनुसूचित जाति मोर्चा बालोद जिला कार्यसमिति के मंत्री राकेश कोसरे , कार्य समिति के सदस्य‌ जसवंता नायक ,सागर गनीर , दल्ली राजहरा मंडल के मंत्री रमेश गुज्जर, बालोद जिला युवा मोर्चा के मंत्री सोनू ठगेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं योजनाओं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए । अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित आयोजन में मार्गदर्शक के रुप में बालोद जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह , दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ,महामंत्री गण राकेश द्विवेदी ,बॉबी छतवाल, उपाध्यक्ष सुजीत झा, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, प्रदेश किसान मोर्चा के सह सोशल मीडिया प्रभारी नागेंद्र चौधरी मोनू ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास एवं शशिकांत निषाद,जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ,जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी , महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, मंडल अध्यक्ष गीता मरकाम ,जिला भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष सत्या साहू , जिला किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी शंकर साहू ,युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव, पार्षदगण श्रीमती प्रमिला पारकर ,ममता नेताम ,सोहद्रा ठाकुर , ताम्रध्वज सुधाकर , हेमंत गौतम, पूर्व पार्षद सुखन्तिन ठाकुर , उषा आस्टीकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण उइके, महेंद्र सिंह, सुमित जैन ,अश्वनी सोनी,शेख प्यारे जान ,मनन गुप्ता आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *