कुसुमकसा cg24आजतक
जनपद सदस्य संजय बैस ने जनपद पंचायत की मीटिंग में भी इस मामले को उठाया लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के ऐसे मामलों पर आँख मूंद लेने से कार्यवाही नही हो पा रहा है।

महिला बाल विकास विभाग में फिर एक बार बड़ा आर्थिक अनियमितता का बड़ा मामला सामने आ रहा है। और इस बार ब्लाक के आगनबाड़ी भवनों में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने हिंदी वर्णमाला अंकित टाइल्स भवनों की दीवारों में लगाने के काम मे लीपापोती करने का है। बताया जा रहा है। विभाग के इस योजना में घटिया क्वालिटी के टाइल्स लगाए गए है। जो निकल निकल कर गिर रहे है।
छोटे छोटे बच्चो को गिरते टाइल्स के बीच मे भवन के बीच मे बैठाया जा रहा ताकि उनको गिरते उखड़ते टाइल्स से नुकसान न हो

निर्माण के महज 6 महीनों में ही निर्माण कार्य की खुल गई पोल :- पूरे ब्लाक में आंगनबाड़ी में लगे टाइल्स जो कि 6 से आठ महीने ही हुये है। कि यह कार्य लगता है। भस्टाचार का भेंट चढ़ गया बहुत ही घटिया काम करके ठेकेदार निकल गया अब सर दर्द वहां के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम सरपंच का हो गया है पूरे ब्लाक में कही भी टाइल्स सही सलामत नही लगाया गया है।भवनों में लगा टाइल्स पूरा उखड़ने लगा है। बच्चे पढते रहते है और टाइल्स गिरता रहता है जिससे बच्चो को चोट लगने का भय बना रहता है जनपद सदस्य संजय बैस ने आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर बताया कि जहाँ जहाँ टाइल्स लगा है। मैं पूरे जगह देख कर आ रहा हु आंगनबाड़ियो की स्थिति अच्छी नही है जिस विकास की कल्पना कर टाइल्स लगाया गया वो भस्टाचार का भेंट चढ़ गया मैं स्वम जनपद के मीटिंग में अधिकारियों को अवगत कराया हु उसके बावजूद ठेकेदार का सरक्षण समझ से परे बच्चो के भविष्य से ज्यादा लगता है। अधिकारियों को ठेकेदार की चिंता है ।लाखो रुपये का चुना लगाकर ठेकेदार निकल गया लेकिन इन आंगनबाड़ियों के बच्चे का सुध लेने वाला कोई नही है शीघ्र शासन प्रशासन उचित कार्यवाही नही करेगी तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904