
गोंदली नहर के पास युवक का शव मिला हत्या या आत्महत्या कुछ कह पाना मुश्किल

Cg 24 आजतक बालोद :- गोंदली नहर गेट से 2 किलोमीटर दूर आज सुबह दस बजे के करीब ग्राम अमलीडिह खार में किसान मंथिर नाई के खेत के पास एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 30 वर्ष की लाश मिली है जो सिर पानी में डूबा हुआ था और पूरी तरह से गल चुकी है हाथ पैर भी काफी सड़ चुकी है युवक पानी में पेट के बल डूबा हुआ था और नीला पेंट वा नीला चेक शर्ट भुरा रंग की अंडरवियर और बनियान पहना हुआ है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बालोद थाने को दी मौके पर पहुंची बालोद पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद
शव की पहचान हो पाई ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक ग्राम खेरथाडीह निवासी बताया गया जो बीस दिन पहले रक्षाबंधन के बाद घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया था जिसकी खोजबीन परिजनों ने रिश्तेदारों में कर रहे थे जिसकी गुमशुदा की रिपोर्ट बालोद थाने में भी दर्ज नहीं करवाई थी युवक की पहचान उसके पिता व पत्नी ने पहने हुए कपड़े से की युवक के पिता जी ने बताया कि मैं अपने दुघेरा गांव ग्राम भीमपुरी में रहता था रक्षाबंधन के बाद जब मैं अपने घर खेरथाडीह आया तो अपने लड़के को नहीं देखकर घर के सदस्य वा नातियों से पूछताछ की तो उन्होंने बिना बताए कहीं चले जाने की जानकारी दी तब से हम लोग अपने रिश्तेदारों में इनकी खोज खबर कर रहे थे आज 2:00 बजे के करीबन किसी ने जानकारी दी की खेरथा डीह खार में एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी हुई है जिसके पहचान करने मुझे बुलाया गया था तो कपड़ों से मैंने उनकी पहचान की मृतक दो भाई हैं व छोटे है उनके दो बच्चे भी हैं गांव में रोजी मजदूरी करते हैं व किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी उन्होंने आत्महत्या की है या उसे कोई मार कर फेंका यह गया है कुछ कह पाना मुश्किल है।
हवलदार मुरली यादव और ये,एस ,आई ,आत्माराम धलनिया ने मौका जांच कर शव का परीक्षण कर पंचनामा बना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बालोद भेज दिया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904