Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

16 वर्षो तक देश की सेवा कर भूतपूर्व सैनिक अब बने नायब तहसीलदार, नगरवासियों ने की सराहना

गुंडरदेही

Cg 24 आजतक न्यूज रिपोर्टर परस साहू

नगर पंचायत गुंडरदेही के चैनगंज के निवासी भूतपूर्व सैनिक सुमन दास मानिकपुरी पिता गणेश दास मानिकपुरी का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। इनके चयन पर नगर वासियों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

परिजनों ने बताया कि सुमन दास को बचपन से ही सैनिक बनने का शौक था। वे इसके लिए प्रतिदिन कड़ी मेहनत करते थे। पढ़ाई में भी वह हमेशा आगे रहते थे। परिजनों ने आगे बताया कि अपनी प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक शिक्षा महासमुंद जिले के पाटसेन्द्री में ग्रहण किया। इसके बाद आगे बी एस सी की पढ़ाई वह शासकीय चंदूलाल चंद्राकर विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पाटन में किया।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सुमन दास ने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर मार्च 2003 में भारतीय थल सेना की परीक्षा दिलाई। परीक्षा में सफल वह रहा और उनकी पोस्टिंग हैदराबाद में हुई। जिसके बाद क्रमशः सिकंदराबाद, श्रीनगर, बाढ़मुड़ा, नवागांव सेक्टर, फिरोजपुर, सूरतगढ़, लुधियाना आदि जगहों पर उनकी पोस्टिंग हुई। 16 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद 31 मई 2019 को वे रिटायर हुए। सुमन दास के नायब तहसीलदार पद पर चयन होने पर नगर वासियों ने सुमन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *