Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला ककरेल में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

प्रभारी प्रधान पाठक श्री टुमन लाल सिन्हा की उपस्थिति में शाला व ग्राम के साथ मिलकर दैनिक विषयानुसार गतिविधि कराते हुए स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया

स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिवस माध्यमिक शाला ककरेल प्रधान पाठक श्री सोहन लाल जैन जी के मार्गदर्शन में स्वच्छता शपथ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक द्वारा भौतिक रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वच्छता का शपथ ग्रहण किया गया विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के उपाय तथा मास्क् , सुरक्षित दूरी बनाना हाथ की धुलाई आदि पर अपने विचार का आदान प्रदान किया गया स्वच्छता जागरूकता के संदेशों को विभागों संस्थाओं शालाओं के वेबसाइट पर डाला गया । स्वच्छता पखवाड़ा के द्वितीय दिवस को उच्च वर्ग शिक्षक श्री सुंदर लाल साहू जी के मार्गदर्शन में स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया शाला प्रबंधन समिति शाला विकास प्रबंधन समिति पालक शिक्षक संघ के साथ बैठक आयोजित किया गया तथा बैठक में शाला और घरों में स्वच्छता एवं साफ सफाई का महत्व साबुन से हाथ धुलाई मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग बच्चों शिक्षकों एवं पालकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का महत्व बताते हुए लक्षण पर लक्षण एवं उपचार के लिए उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तृतीय दिवस को श्रीमती सुमरित ठाकुर जी के मार्गदर्शन में समुदाय तक पहुंच दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें स्वच्छता और कोविड-19 आदतों का बच्चों में प्रोत्साहित किए जाने हेतु स्वच्छता विषय पर बालकों के साथ सेमिनार आयोजन किया गया शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के प्रचार को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार और वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के चतुर्थ दिवस को श्री ओम प्रकाश सोयाम जी के मार्गदर्शन में हरित शाला पहल के रूप में मनाया गया जिसमें बच्चे करोना से कोविड-19 अनुरूप व्य वहार और वैक्सीनेशन ,जल संरक्षण , सिंगल यूज प्लास्टिक को नष्ट करना आदि विषयों पर स्लोगन पोस्टर और पंपलेट तैयार किया जा किया गया जिसे बाद में शाला प्रदर्शनी के दौरान गांव शहर कस्बों में प्रेषित किया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा की पंचम दिवस को शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल से सहायक शिक्षक श्री भिखम सिंह यादव जी व्दालरा स्वछता सहभागिता दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें स्वच्छता पर चित्रकला कविता लेखन स्लोगन लेखन आदि पर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा की छठवें दिवस को हाथ धुलाई दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें दैनिक जीवन में सही हाथ धुलाई की आवश्यकता पर जागरूकता पैदा किया गया बच्चों को भोजन के पूर्व व पश्चात साबुन से हाथ धोने के सही तरीके क्रम व समय आदि सिखाया गया दिव्यांग बच्चों के लिए बाधारहित पेयजल एवं शौचालय सुविधा का पहुंच सुनिश्चित किया गया बच्चों को जल के अपव्यय को रोकना सिखाया गया जल से हाथ धुलाई यूनिट को स्कूल गार्डन से जोड़ा गया। बच्चों को जल जनित बीमारियों पेयजल व सुरक्षा पूर्ण उपयोग सिखाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा की सातवें दिवस को व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें बच्चों कर्मचारियों और अन्य को स्वच्छता प्रबंधन के लिए ऑडियो वीजुअल कार्यक्रम दिखाया गया बच्चों को नाखून काटने के सही तरीके और नाखून साफ रखना साफ पानी से रोज नहाना साफ कपड़े पहनना खुले में नहीं थूकना जूते और चप्पल पहनना आदि सही ढंग से मास्क पहनना ,हाथ नहीं मिलाना, श्वनसन तंत्र की सफाई ,दूसरों के साथ खाद्य पदार्थों की साझेदारी ना करना, कोविड-19 के काल में भीड़ से बचना सिखाया गया बच्चों को शौचालय और पेयजल व्यवस्था का स्वक्ष तरीके से उपयोग करना सिखाया गया बच्चों को दिन में दो बार दांतों में ब्रश करने के महत्व से अवगत कराया गया और उसे आदत में डालने को कहा गया। स्वच्छता पखवाड़ा की आठवें दिवस को स्वच्छता स्कूल प्रदर्शनी दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें शाला में स्वच्छता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता संबंधी फोटो चित्र नारे मॉडल आदि का प्रदर्शन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के नवमें दिवस को स्वछता कार्ययोजना दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें बच्चे पालक और स्थानीय लोगों को शाला के शाला प्रबंधन समिति शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के द्वारा स्वच्छता कार्य योजना के प्रति जागरूकता पैदा करना सिखाया गया शाला में स्वच्छता पखवाड़ा गतिविधियों पर चर्चा करने हेतु बाल सदन साला कैबिनेट की छोटे समूह में बैठक आयोजित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा की दसवें दिवस को पुरस्कार वितरण दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें शाला स्तर पर किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागी बच्चों शिक्षकों और पालकों को पेंटिंग निबंध वाद-विवाद के बीच स्लोगन और कलाकृति मॉडल निर्माण आदि के लिए पुरस्कृत किया गया शाला में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान की गई गतिविधियां एवं कार्य की समीक्षा कर उनमें से उत्कृष्ट कार्यों को जिला राज्य की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।
स्वच्छता पखवाड़ा के इस आयोजन में शाला परिवार व शाला ग्राम के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया स्वच्छता पखवाड़ा 1 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक दैनिक विषय वार गतिविधियों पर आधारित था इस अवसर पर ग्राम पंचायत रजही से सरपंच श्रीमती लिलेश्वरी राणा जी ,उपसरपंच श्री राम्हूभ राम जी ,पंच श्री नरसिंह राणा जी, पंच श्री संतराम राणा जी, पंच श्रीमती होमिन बाई भुआर्य जी , पंच श्रीमती दुखिया बाई जी , पंच श्रीमती कौशल्या जी ,इसके साथ ही साथ शाला परिवार से माध्यमिक शाला ककरेल प्रधान पाठक श्री सोहन लाल जैन जी , उच्च वर्ग शिक्षक श्री सुंदर लाल साहू जी, श्रीमती सुमरित टाकुर जी , शिक्षक श्री ओम प्रकाश सोयाम जी, भ्रत्यु श्री सोहन लाल ठाकुर जी व शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल से सहायक शिक्षक श्री भीखम सिंह यादव जी, शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल प्रभारी प्रधान पाठक टुमन लाल सिन्हा जी, संकुल केंद्र पथराटोला से संकुल समन्वयक श्री जैलेद्र रामटेके जी, शासकीय प्राथमिक शाला, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री भूषण लाल भुआर्य जी ,माध्यमिक शाला, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री कोमल सिंह भुआर्य जी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की ,व इस कार्य को भरपूर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *