cg24आजतक



देवरीबंगला- ग्राम अहिबरन नवागांव में संचालनालय आयुष विभाग के आदेशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 356 आयुर्वेद एवं 63 मरीजां का होम्योपैथी विधि से उपचार किया गया। 26 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उपचारित किए गए। ग्रामीणों को करोना से बचाव के उपाय व टिकाकरण के लिए भी प्रेरित किया गया।
शिविर में वात रोग, कफ, कब्ज, सर्दी-जुकाम, उदर रोग, अर्श, चर्मरोग, नेत्र रोग, स्त्रीरोग, श्वास सहित विभिन्न मौसमी रोगों का निःशुल्क उपचार कर दवा का वितरण किया गया। शिविर प्रभारी समलित ठाकुर ने आयुष विधि से घरेलु उपचार उसके उपयोगिता के बारे में बताया, उन्हाने दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग से रोग निदान के बारे में बताया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य राजेश्वरी ठाकुर ने रोगों से निजात पाने आयुर्वेद पद्धति को अपनाने लोगों से अपील की तथा इसके फायदे बताया। शिविर में अध्यक्षता कर रहे सरपंच वंदना पारख ने करोना काल में कैसे आयुर्वेद ने लोगों की सुरक्षा की इस विषय पर अपना अनुभव साझा किया।
आयुष मेला में डॉ भोजसिंह, डॉ कामना पाठक, डॉ बलराम अग्रवाल, शिवकुमार बारले, डॉ दिनेश चन्द्रवंशी, फार्मासिस्ट सतेन्द्र उपाध्याय, महेन्द्र साहू, भारत सुर्यवंशी, दिलीप गौर, संजय सिंह, राकेश कुमार, श्यामलाल साहू, नंदकुमार सोनवानी सहित आयुष कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में विशेष अतिथि लोकेश साहू, रमेश निषाद, गोवर्धन ठाकुर, मदन ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904