Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बांध निर्माण को लेकर किसानों के आंदोलन को देवलाल ठाकुर ने दिया समर्थन

Cg24आजतक :-डौण्डी आज जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने चिरकन बांध कुसुमटोला बम्हनी पहुंच कर किसानों द्वारा चलाए जा रहे बांध के लिए आंदोलन का समर्थन किया
अपूर्ण बांध के लिए वन विभाग के साथ प्रशासन को भी दोषी ठहराया देवलाल ठाकुर ने कहा डौंडी ब्लाक में करीब 19 बांध अधूरे हैं जिसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जाना चाहिए
आदिवासी समाज जहां पर भी निवासरत है वह खनिज संपदा से लदा हुआ है।पर उसका लाभ आदिवासियों को नहीं मिल पाता छत्तीसगढ़ में जितने बांध हैं 90% आदिवासियों की जमीन में बनी हुई है पर सिंचाई के लिए आदिवासियों को उसका पानी नहीं मिल पाता जो दुर्भाग्य जनक है डौंडी क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए यह जरूरी होगा की डोंडी अंचल में जितने अपूर्ण बांध है सबका कार्य पूर्ण कराया जाए इस लड़ाई में आप लोगों के साथ किसानों की लड़ाई को प्रदेश तक भी पहुंचाना पड़े तो इसके लिए हम तैयार हैं
धरना समाप्त कराने के लिए रेंजर एवं सिंचाई विभाग के एसडीओ धरना स्थल पर पहुंचे थे पर जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष देवलाल ठाकुर के पहुंचने से तकनीकी विषयों पर जब चर्चा हुई तो अधिकारियों को भी अपनी प्रशासनिक कमी स्वीकारना पड़ा और आंदोलन आगे बढ़ गया कार्यक्रम को समर्थन में पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर किसान मोर्चा अध्यक्ष तुमन साहू सोमेश साहू अनिता कुमेटी रामनरायण धनकर गोलू साहू सहित सेकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *