नगर के अंदर की खबरों की माने तो इस प्रकार के चेयर खरीदी में दुकानदारों के द्वारा ज्यादा लाभ याने ( कमीशन का ऑफर रहता है। )इसी के फेर में हर कार्यकाल में इस निधि से जनता के जायज कामों को छोड़कर इस प्रकार की खरीदी की जाती है। चाहे उसके वार्डवासियों की मांग हो या न हो पर पार्षदों की पहली पसंद तो यह कुर्सी ही है।
फायदे के लिए पक्ष हो या विपक्ष सभी एक लेकिन जनता के बीच दिख रहे अलग अलग

डौण्डी लोहारा cg24आज़तक :- नगर पंचायत डौण्डी लोहारा में निर्वाचित पार्षदों,एल्डरमेन व अध्यक्ष के लाख दावों व बड़ी बातों की नगर विकास के लिए हम कोई भी कमी नही रहने देंगे यह सुनने में बातों में तो बहुत ही कर्णप्रिय लगता है। लेकिन जब नगर पंचायत की जमीनी हकीकत को देखे तो पूरा मामला ही उल्टा दिखाई दे रहा नगर पंचायत के वार्ड 14 व वार्ड 09 व वार्ड 02 के पार्षद रामनारायण सिन्हा, शोभा राजपुत, व झुमुक कोसमा की कार्यशैली को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है ।कि इन लोग वार्ड पार्षद जनसेवा के लिए वार्डसेवा के लिए बने है। कि स्वयं के हित को पूरा करने के लिए भरी बारिश में वार्ड के लोगो के घरों में पानी घुसने व गंदे नाली के पानी से परेशान हो रहे थे लेकिन इन महाशयों को वार्ड की जनता के दुखों से शायद ही कोई मतलब हो जब पानी सर से ऊपर हो जाये तो ये मौके पर प्रगट हो जाते है। व चेहरा दिखा कर फिर गायब वही कुछ पार्षद तो नगर पंचायत में इतने सेवाभावी बनकर काम कर रहे है। कि उनकी पार्षदनिधि की पसंद सिर्फ और सिर्फ कुर्सी पसंद ही बन गया है। उनको कोई भी मूलभूत अधो संरचना के काम नही दिखाई देते दिखता तो है। सिर्फ चेयर खरीदी आखिर इस चेयर में ऐसा क्या है। जो सभी पार्षद निधि का पैसा खरीदी में ही लगा देते है।

चुनाव से पहले बड़ी बातें लेकिन चुनाव जीतते ही फिर वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चालू नगर पंचायत में चाहे अध्यक्ष हो उपाध्यक्ष हो या अन्य कोई भी पार्षद सभी महाभारत के अर्जुन सी नजर रखे हुए है। कहने का मतलब जैसे अर्जुन की नजर मछली की आंख पर थी वैसे ही इन पार्षदों की नजर पार्षद निधि के पैसे से चेयर खरीदी में लगा हुआ है।

नगर पंचायत के प्रायः सभी वार्डो में जनता की समस्याओं के निदान के लिए छोटे छोटे कार्यो को करने के लिए सरकार इनको राशि देती है। लेकिन ये पार्षद व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का तमगा लेने वाले ये सदस्य अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ कर चल रहे है। आंख मूंदे हुए है।
स्वयं के भरोसे नगर की जनता अपनी समस्याओं को ढो रही है। चाहे बारिश का पानी घर अंदर घुसे चाहे गन्दी नाली का पानी नगर के अंदर इन पार्षदों के भरोसे कुछ नही हो सकता अब उनको भी इस बात का अहसास हो गया है। कि इनके भरोसे वार्ड का भला तो होने से रहा ।
नगर के वार्ड 15,14,08,02 के अलावा अन्य वार्डो का भी बुरा हाल था लेकिन इन वार्ड पार्षदों को फुर्सत ही नही है। दिख रहा तभी तो आमजनता परेशान व बेहाल होकर बारिश के पानी व गंदे नाली के पानी से सराबोर हो रहे थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904