
बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद श्री के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुमन सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/9/2021 को सिटी कोतवाली थाना बालोद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अधिवक्ता श्री अखिलेश्वर नाथ योगी के द्वारा कैदियों को प्री अरेस्ट, अरेस्ट एवम् रिमांड स्टेज की विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर पैरलीगल वालिंटियर श्रीमति लता रानी धीवर एवम् हवलदार/महिला डेस्क प्रभारी श्रीमती नर्मदा कोठारी एवं सहायक उपनिरीक्षक बीजू डेनियल उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904