कुछ मामलों पर लगातार नगर पंचायत डौण्डी लोहारा में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों पर उंगली उठ रहा है। कि निकाय विकास कार्यो को अंजाम देने की जगह गलत कार्यो को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है ।
जिम्मेदार पार्षदों से जब cg24आज़तक ने परिषद की बैठक में लाये गए संकल्प व उसपर निर्णय लेने अपना हस्ताक्षर करने व सहमति देने पर कुछ सवाल पूछे तो आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि उनको यह भी नही मालूम कि परिषद में क्या एजेंडा था व किस किस विषय पर उनकी सहमति थी किस पर असहमति कुछ लोगो का कहना था कि सभी ने दस्तखत कर दिया तो मैने भी कर दिया अब यह हाल तो नगर के पार्षदों का है
नगर पंचायत डौण्डी लोहारा में करोड़ो रुपये के निर्णाण कार्यो में गड़बड़ी करने के मामलों को लेकर पूर्व के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने आपत्ति किया व मामले की जांच कराया था जिसमे बकायदा sdm, व sdo व निकाय के बड़े अधिकारियों की टीम ने पूरे मामले व कार्यो की एक जांच रिपोर्ट तैयार की थी जो मामला न्यायालय में भी गया था ।
डौण्डी लोहारा cg24आज़तक :- नगर पंचायत में इस बार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के ऊपर खासकर अध्यक्ष व उसके परिवार के ऊपर पूर्व अध्यक्ष के द्वारा कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल का मामला तो पूरे जिले सहित प्रदेश में सुर्खियां में रहा था लेकिन इतने बड़े मामले के सामने आने के बाद भी नगर पंचायत में लगता है। मानो कुछ भी परिवर्तन नही आया है। अंदरूनी खबरो व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर आने वाले समय मे यह बात सही हुआ तो परिषद में लिए गए निर्णय की आड़ में एक बड़ा ही कूटरचना नगर की जनता के सामने आ सकता है। जो की नगरहित में नही होगा ।
दिनांक 20.09 .2021 को नगर पंचायत में आहूत परिषद की बैठक में संकल्प क्रमांक 19 को लेकर संदेह की स्थिति नगर में जनचर्चा का बना हुआ है। कि कही पुराने कार्यो के लंबित भुगतान की आड़ में कही कोई बड़े भस्टाचार को अंजाम तो नही दिया जाएगा क्योंकि जो संकल्प 19 में जिन शब्दों का उल्लेख हुआ है। उसके अंदर कई संभावनाओ को शातिर तरीके से अंजाम देकर एक बड़े खेल की तैयारी माना जा रहा है। सबसे बड़ी बात अंदरखाने यह निकल कर आ रहा है। कि नगर पंचायत के अंदर के कुछ पुराने गड़बड़ी करने के मामलो के भुगतान करने की साजिश के तहत इस संकल्प 19 पर सभी के हस्ताक्षर करवा लिए गए है। जिसमे कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों ,सहित उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा व एल्डरमेन हस्तीमल सांखला व गजेंद्र शर्मा की भी सहमति बताया जा रहा है। हालांकि संकल्प में पुराने कार्यो का बकाया भुगतान ही उल्लेख किया गया है। लेकिन इस संकल्प से एक तीर से कई निशाने लगाने की संभावना बनाया गया है नगर में ऐसा जनचर्चा है।
समय बदलते ही कही अधिक लाभ की प्रत्याशा में नगर पंचायत में कोई गड़बड़ी न हो इस और नगर के कुछ जिम्मेदारो ने नजर बनाए रखा है। व परिषद की बैठक के संकल्प 19 की आड़ में कही कोई बड़ा खेला न हो जाये इस पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर भी निगाहे बैठाए हुए है।
परिषद की बैठक में माना जा रहा है। कि सांसद प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे है। तो संकल्प 19 के विषय पर उसकी भी सहमति हो इससे इंकार नही किया जा रहा है। और अगर जिसकी चर्चा अंदरखाने चल रहा है। कि कही पुराने भुगतान की आड़ में कही गड़बड़ी हुई तो सहमति माना जाएगा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904