गुंडरदेही
Cg 24 आजतक न्यूज रिपोर्टर परस साहू
गुंडरदेही पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पहले मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण करने वाले आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर धारा 376 ताहि व पाक्सो एक्ट के तहत् कार्यवाही कर जेल भेजा। वही दूसरा मामला में अलग अलग नम्बरों से कॉल व मैसेज कर युवती को परेशान करने वाले एवं जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया है।
गुंडरदेही थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है। घटना दिनांक 30 अगस्त के रात्रि 2.30 बजे की है। परिजनों ने 31 अगस्त को आस पास पता तलाश किया लेकिन नाबालिग लड़की का कोई पता नही चला। वही परिजनों की जानकारी मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक लड़की को उसके माता- पिता की वैध संरक्षण की संरक्षता से बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया है, कि प्रार्थी वासुदेव साहू पिता रूपसिंह साहू सा सरेखा कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही के मोबाइल नंबर का काॅल डिटेल साइबर सेल भेजा गया था। साइबर सेल से प्राप्त काॅल डिटेल के आधार पर लोकेषन राजस्थान का होना पाये जाने से विषेष टीम गठित कर राजस्थान रवाना किया गया। राजस्थान पहुुंचकर अपहृता को आरोपी तुषार उर्फ कुंजू स्वामी के कब्जे से जयपुर राजस्थान से बरामद किया गया। आरोपी तुषार स्वामी उर्फ कुंजू स्वामी पिता रतन स्वामी उम्र 21 वर्ष सा0 नैनवा थाना नैनवा जिला बंुदी राजस्थान से पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वही दूसरा मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है, कि प्रार्थीया तामेश्वरी देशलहरा पति किशोर देशलहरा उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम हल्दी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद ने 12 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी राजा साहू पिता लक्ष्मी साहू ग्राम हल्दी के द्वारा विभिन्न् मोबाइल नंबरो से पीड़िता के मोबाइल नंबर में फोन करके गंदी गंदी व अश्लील बाते कर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए नाम बदनाम करने की धमकी दिया व लगातार फोन करके मानसिक रूप से परेषान करने की रिर्पोट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल से सभी नंबरो का जानकारी प्राप्त किया गया। आरोपी राजा उर्फ राजकुमार साहू पिता लक्ष्मीकांत साहू उम्र 31 वर्ष सा0 हल्दी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ.ग.) से पूछताछ किया गया जो बताये कि प्रार्थीया को अलग अलग नंबरो से फोन लगाकर बाते व मैसेज करना एवं अष्लील बाते कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अपहृता को बरामद व आरोपी को पकड़ने में थाना गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि प्रदीप तिवारी, आरक्षक नुतेश मंडावी, महिला आरक्षक सीमा साहू व साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904