जनता के वोटो से चुनाव जीतकर नगर के बन गए माई बाप ले रहे उल जुलूल फैसले,गरीब व छोटे दुकानदारों के पेट पर लात मारने की तैयारी
छोटे छोटे दुकानदारों के जीविका पर निर्णय लेने वाले नगर पंचायत के ये पार्षद पहले व्यवस्थापन की सोचे व खुद अतिक्रमण से हटे लेकिन यंहा तो उल्टी गंगा बहा रहे स्वयं अतिक्रमण पर बैठे और दूसरों पर निर्णय ले रहे
डौण्डी लोहारा cg24आजतक :- डौण्डी लोहारा नगर पंचायत में कुछ पार्षदों के कार्यशैली को देखे व सुने तो उनकी बातों व कार्यो को देखकर ही समझ नही आता कि आखिर ये क्या कहते है ,क्या करते है। अब हम यह क्यों कहा रहे यह भी आपको अब हम बताते है। की नगर पंचायत डौण्डी लोहारा में परिषद की बैठक में जो विषय पहले नम्बर पर विचार करने हेतु रखा गया उसमें नगर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ व वार्डो में हो रहे अतिक्रमण को हटाने हेतु विचार किया गया व परिषद के सभी सदस्यों ने इस विषय पर चर्चा कर निर्णय लिया है। लेकिन इस मामले में मजे वाली बात यह है कि इस मामले में निर्णय वो पार्षद ले रहे है। जिन्होंने नगर के मुख्य जगहों पर सड़क किनारे व शासकीय भवनों के सामने स्वयं अतिक्रमण कर अपनी दुकानदारी चला रहे है। और नगर पंचायत में बैठकर बड़ी बड़ी बात कर रहे है। नियम कायदे की अब जब नगर पंचायत के अंदर स्वयं पार्षद होकर अतिक्रमण कर रखा है। वो परिषद की बैठक में अतिक्रमण हटाने की बात कर रहे है।
वार्ड 15,वार्ड 11 नया बस स्टैंड व पशु चिकित्सालय के सामने नगर पंचायत के जिम्मेदार पार्षद स्वयं दुकानदारी चला रहे।और दूसरी तरफ नगर का अतिक्रमण हटाने की चर्चा कर रहे तो समझा जा सकता है। कि नगर पंचायत के अंदर किस प्रकार के काम इन लोगो के द्वारा किये जा रहे होंगे । अब इनको कैसे बताये की नगर के अंदर इस प्रकार के कार्यो को अंजाम देने से पहले अतिक्रमण पर निर्णय लेने पर स्वयं उनको नगरहित में स्यंम का अतिक्रमण पहले हटाना चाहिए जनता के बीच पाकसाफ होना चाहिए लेकिन यंहा तो मामला ही पूरा उल्टा है। यानी उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चल रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904