Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना काल में स्कूल बंद रहा फिर भी शिक्षकों ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी किए हैं :- कुंवर सिंह निषाद

गुंडरदेही

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू ,,गुंडरदेही नगर के वार्ड नंबर 15 चैनगंज समुदायिक भवन में आज संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोज साहू के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह रखा गया था उक्त सम्मान समारोह में,संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने शिक्षक सम्मान समारोह मे, 97 शिक्षकों को श्रीफल, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह किया भेंट, सभी गुरुजनों के पैर छूकर लिया उनका आशीर्वाद, मौजूद सभी शिक्षकों ने की विधायक के इस पहल की तारीफ़…..

शिक्षक सम्मान समारोह में महिला शिक्षकों ने संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के तारीफ करते नजर आए हैं।

जहां स्वंय कुंवर सिंह निषाद ने अपने हाथों से 97 रिटायर्ड एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कोरोना के दौरान मृत 5 शिक्षकों के परिजनो का भी सम्मान श्री निषाद ने किया। संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने सभी शिक्षकों के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुंडरदेही ब्लॉक के सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। उक्त आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, डौंडीलोहारा जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमन्त साहू, गुंडरदेही बीईओ चौहान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश नहाटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोज साहू पूर्व अध्यक्ष संजय साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजीव सोनकर वरिष्ठ पार्षद सलीम खान दिलीप यादव सलीम खान भाटा गांव पार्षद विजय कोरे नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजू सोनकर निजानंद चंद्राकर सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद ने बताया की बीते 2 साल कोरोना काल के दौरान शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित नही किये गए थे। चूंकि मेरे मन में था, की शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उनका सम्मान करू। कोरोना के केसेस कम होने के बाद आज शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सबकी सर्व सम्मति से शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया है, और यह जो कार्यक्रम सफल हुआ है, सभी गुरुजनों का आशीर्वाद से हुआ है। वही इस आयोजन को लेकर सभी शिक्षकों में भी काफी उत्साह नज़र आया और संसदीय सचिव द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की सबने तारीफ़ की।

सम्मान समारोह के मंच पर एक महिला शिक्षक ने संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद कर जमकर तारीफ की,, कहा कि 22 साल की शिक्षक की नौकरी करते मैंने बहुत अनुभव किया पर पहली बार गुंडरदेही ब्लॉक के सभी शिक्षकों का सम्मान संसदीय सचिव ने किया है इसे भुला नहीं जा सकता।

आगे समापन अवसर पर कुंवर सिंह निषाद ने कहा 5 अक्टूबर को प्रदेश के शिक्षा मंत्री का आगमन अर्जुंदा नगर में होना है जहां पर सभी शिक्षकों को इसी प्रकार उपस्थित होकर उस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें एवं मैं चाहता हूं कि मेरे विधायक की कार्यकाल में किसान भाइयों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी का भी सम्मान करना जरूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *