Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के सामने जो बाते डौण्डीलोहारा के ग्रामीण क्षेत्र के दौरे से आ रहा वो मंत्री समर्थकों व प्रतिनिधियों को आखिर दिख क्यों नही रहा ?

पूर्व जनपद अध्यक्ष लक्षमण भण्डारी ने भी कहा कि फसल नुकसान का जायजा लेने आज तक कोई भी अधिकारी ग्रामो में नही आया

आखिर ऐसा क्यों :- जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर के दौरे में ग्रामीणजन खुलकर समस्याओं को सामने रख रहे है। तो मंत्री समर्थकों व प्रतिनिधियों को आखिर यह बातें क्यों नही दिख रहा ?

बालोद /डौण्डी लोहारा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार में महिला बाल विकास विभाग व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के विधानसभा क्षेत्र डौण्डी लोहारा में अब तो यह भी समझना मुश्किल हो रहा है। की क्षेत्र की जनता इतने समय बीतने के बाद सरकार से मंत्री से खुश है ।सही मायने में क्षेत्र में विकास के कार्य हुए है। कि मात्र बयानबाजी ही हुई है। क्योंकि मंत्री प्रतिनिधियों के बड़े बड़े बयान व समर्थकों की बड़ी बातें की डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रूपये के विकास कार्य हो रहे है। व क्षेत्र का विकास तेज गति से हो रहा है। वही दूसरी ओर जमीनी हकीकत जानने डौण्डी लोहारा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जब जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर व कांग्रेस नेता पहुंचते है तो ग्रामीणों की नाराजगी ,शिकायत व अधिकारियों की लापरवाही बड़े स्तर पर सामने आता है। तो अब जो बात मंत्री के नजदीकी सिपहसलारो व प्रतिनिधियों को नही दिखता वो बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे होते ही सामने आ जा रहे है। इसके क्या मायने है ?

मंत्री अनिला भेडिया के ग्रामीण दौरे में वैसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुधाकर को कार्यक्रमो में मंत्री अनिला के साथ बहुत कम ही देखा गया है। लेकिन कुछ समय से जिला कांग्रेस की टीम डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में खासकर वनांचल क्षेत्रो में जाकर वस्तुस्थिति को देख रही है।

मंत्री अनिला भेडिया के विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर के दौरे से लगातार ग्रामीणों की व ग्रामों में व्याप्त समस्याओं का सच सामने आ रहा

डौण्डी लोहारा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रो के दौरे पर जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर

स्कूल,सड़क,अस्पताल,पुल, जैसे मूलभूत समस्याओ से परेशान मंत्री के क्षेत्र के गांवों से विकास कार्यो की मांग सामने आ रहा जो बाते जिला अध्यक्ष के दौरे में दिख रहा तो यह तो कहा जा सकता है। कि ग्रामीण क्षेत्रो में वर्तमान समय मे स्थिति ठीक नही है। चाहे हाथी से प्रभावित ग्रामो की बात हो या ऐसे विषयो पर अधिकारियों की मनमर्जी व कार्यो के प्रति लापरवाही व जनता से बर्ताव कुल मिलाकर देखे तो मंत्री अनिला भेडिया के सिपहसलारो व समर्थकों को जो बातें नही दिख रहा उस सच्चाई से ऐसा लग रहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे व ग्रामीणों की मुलाकात से समय पूर्व सही बाते सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *