Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

1 अक्टूबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सुख आश्रय वृद्ध आश्रम बालोद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर वृद्धजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया

बालोद. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कॉमन मिनिमम एक्टिविटी के अंतर्गत प्राप्त निर्देशानुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री के विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह के द्वारा आज 1 अक्टूबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सुख आश्रय वृद्ध आश्रम बालोद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर वृद्धजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 20 जन लाभान्वित हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन जी द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पेंशन संबंधी , नालसा की योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं 2016, ना लसा की टोल फ्री नंबर 15100, नालसा की एप, जन चेतना, भरण पोषण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए संवैधानिक अधिकार तथा मौलिक कर्तव्य के संबंध में जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त वृद्धजनों की बैंक संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए बैंक के अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया । बैंक के अधिकारी के माध्यम से उनके बैंक संबंधी समस्याओं का निराकरण शिविर के माध्यम से किया गया। उक्त अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती लता रानी, श्री अजय बंजारे, श्री कमलेश्वर साहू एवम् कु प्रमेश्वरी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *