Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वच्छा ग्राहियों ने चलाई जागरूकता अभियान

डौंडीलोहारा :- विकाखण्ड के 120 ग्राम पंचायतों मे स्वच्छा ग्रही महिला समूहों द्वारा ग्राम को स्वच्छ, सुंदर व प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्राम के सभी घरों तथा दुकानों मे जाकर प्लास्टिक कचरा को इकठ्ठा कर नष्ट कर रहे हैं। वही लोगो को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नही करने की सलाह दे रहे हैं। ग्राम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए मुहिम चलाकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समय समय पर स्वच्छा ग्रही समूहों द्वारा पूरे गांव के चौक चौराहों को साफ सफाई कर सभी घरों एवं दुकानों से कचरा उठाकर ग्राम को प्लास्टिक मुक्त करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
स्वच्छा ग्राहियों ने चलाई जागरूकता अभियान -: समूह की महिलाओं ने रैली निकाल कर ,घर घर भ्रमण कर , दीवारों में नारा लेखन कर , समूह चर्चा, रात्रि चौपाल जैसे अन्य माध्यमो से लोगों को जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के जयंती के पूर्व संध्या स्वच्छा ग्रही महिला समूहों ने गांव गांव में स्वच्छता का संदेश देने स्वयं हाथ में झाड़ू, फावड़ा व कचरा रखने का सामान रख कर गांव गली , चौक चौराहे, सार्वजनिक स्थलों व पेयजल स्रोतों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत बटेरा के स्वच्छा ग्रही समूह ने सुबह से सर्वाधिक स्थलों की साफ सफाई करते हुए घर घर से कचरा इक्क्ठा कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कक्ष में ले जाकर कचरे का वर्गीकरण किया। सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने गांव गांव में स्वच्छा ग्राहियों ने समन्वय बनाकर कार्य कर रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूहों को समय समय पर जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जाता है। उल्लेखनीय है कि शासन प्रशासन ने स्वच्छता के क्षेत्र में ग्रामीणों को जोड़ने विशेष मुहिम चला रही है। स्वच्छता पुरुस्कार रखकर स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करने प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत रेंगनी, सिवनी, जेवरतला, संबलपुर (क), दुधली सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के स्वच्छा ग्राहियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। जिससे गांव साफ सुथरा दिख रहा है।
02 अक्टूबर को चलेगी विशेष स्वच्छता अभियान :- स्वच्छ भारत मिशन के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा ने बताया कि विकास खण्ड में स्वच्छा ग्राहियों ने महात्मा गांधी के जयंती को स्वच्छता अभियान के साथ मनाने कार्य योजना तैयार कर लिया है। महिला समूहों ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा समाज प्रमुखों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चल रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक, पालीथीन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सफलता मिल रही है। अब लोग कपड़े के थैले का उपयोग करने लगे हैं। जिससे यह अभियान सफलता के पायदान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *