Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित,निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 250 वृद्धजन लाभान्वित हुए

Cg24आज़तक :- बालोद. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कॉमन मिनिमम एक्टिविटी के अनुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री के विनोद कुजूर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह के मार्गदर्शन में आज 1 अक्टूबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री कोनिका यादव एवं श्री गुरु प्रसाद देवांगन द्वारा समाज कल्याण भवन झलमला में वरिष्ठ जनों के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर वरिष्ठ जनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 250 वृद्धजन लाभान्वित हुए । प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री कोनिका यादव द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वृद्ध जनों को पेंशन संबंधी , नालसा की योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, भरण पोषण, नालसा की एप, संवैधानिक अधिकार आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इसी तारतम्य में प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री गुरु प्रसाद देवांगन द्वारा वृद्ध जनों को उनके मौलिक अधिकार , नालसा की टोल फ्री नंबर 15100 तथा वृद्धजनों को हिंदू विधि से संबंधित कानूनी जानकारी, जनचेतना आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त वृद्धजनों की बैंक संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए बैंक के अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया । बैंक के अधिकारी के माध्यम से उनके बैंक संबंधी समस्याओं का निराकरण शिविर के माध्यम से किया गया। उक्त अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर श्री अजय बंजारे, श्री कमलेश्वर साहू एवम् कु प्रमेश्वरी उपस्थित रहे.
………………
न्याय सबके लिए
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *