पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश के बाद भी अवैध शराब परिवहन करने के मामलों में डौण्डी लोहारा में तेजी दिखाई दे रहा आसपास के कुछ गांवों में तेजी से बढ़ रहा कारोबार गांवों में ही मिल जा रहा शराब
डौण्डी लोहारा :- बालोद जिला पुलिस कप्तान सदानंद कुमार के बालोद जिला की कमान सम्हालने के बाद अवैध कारोबारियों की धरपकड़ जिले के पुलिस थानों में तेजी से प्रारंभ हुई थी व अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए लेकिन समय के साथ लग रहा कि ऐसे कार्यो को करने वालों पर रोकथाम की गति अब धीमे पड़ रही है। अवैध शराब परिवहन,जुआ व सट्टा जैसे मामलों में कार्यवाही में पुलिस की नजर नही जाते दिख रहा है।
बालोद जिला के कुछ थाना क्षेत्रों में ऐसे लोगो की धरपकड़ जारी है। लेकिन डौण्डी लोहारा नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में जो जानकारी अंदरूनी तौर पर सामने आ रहा उसके अनुसार डौण्डी लोहारा नगर से प्रतिदिन 5 पेटी के करीब देशी व विदेशी शराब का परिवहन नगर के ही कुछ युवक प्रतिदिन आसपास के अवैध शराब बेचने वालों के पास घर पहुंचा कर दे रहे है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रो व नगर के आसपास के गांवों में अवैध रूप से शराब की बिक्री बढ़ गई है। लोगो को गांव स्तर पर ही शराब मुहैया हो रहा है।
महिला कमांडो की बहनों की सक्रियता की कमी से ग्रामीण स्तर पर ऐसे कारोबार करने वाले व शराब परिवहन करने वालो के हौसले भी बड़े हुए है। और ये बेख़ौफ़ रूप से बाइक या स्कूटी में दिन दहाड़े शराब परिवहन कर रहे है।
अवैध शराब परिवहन करने वालो पर डौण्डी लोहारा नगर की पुलिस टीम व जवानों की नजर आखिर क्यों नही पढ़ रहा ऐसा क्या कारण है। नगर के कुछ लोग दिन दहाड़े बाइक में शराब परिवहन कर रहे और पुलिस की आँख से बचे हुए है।
आबकारी विभाग के कर्मचारियों दुकानों पर कार्यरत लोगो पर भी ऐसे मामलों को बढ़ाने तय लिमिट से ज्यादा शराब एक ही व्यक्ति को देने से ऐसे कारोबार को बढ़ावा देने की बाते भी अंदरूनी तौर पर कहा जा रहा है। बावजूद आबकारी विभाग का अमला भी ऐसे लोगो की धरपकड़ नही कर पा रहा जो आबकारी विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904