
बालोद. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत pan-india अवेयरनेस एवं अभियान के अंतर्गत दिनांक 2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री के विनोद कुजूर द्वारा किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैनइंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री के विनोद गुर्जर द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच का यह अभियान प्रथम चरण 2 अक्टूबर से 24 अक्टूबर ज्योति चरण में 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलाया जाएगा जिसमें बालोद जिले के प्रत्येक ग्राम में पैनल अधिवक्ता , पैरालीगल वालिंटियर, विधी छात्र एवं ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर नालसा की योजना , पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना , हमर अंगना स्कीम के अंतर्गत घरेलू हिंसा अधिनियम कर्तव्य के अंतर्गत संविधान के अनुच्छेद51 अ इनका में शामिल मौलिक कर्तव्यों के विषय में, मोटरयान दुर्घटना दावा प्रकरण, नवीन मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता, वाहन बीमा, शराब पीकर गाड़ी चलाने आदि के बारे में जानकारी , करुणा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ जन के अधिकार के संबंध में , दंड प्रक्रिया की धारा 125 के संबंध में जानकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम , स्थाई लोक अदालत की उपयोगिता, लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के यूटयूब चैनल जनचेतना, नालसा के मोबाइल ऐप , नालसा की प्री अरेस्ट, अरेस्ट एवम् रिमांड स्कीम एवम् नालसा अथवा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित कोई भी अन्य विषय , चेक बाउंस धारा 138 आदि के संबंध में जानकारी दी जायेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री के विनोद कुजूर द्वारा प्रभात फेरी में हेल्प डेस्क, मोबाईल वेन, एंबुलेंस एवम् शासकीय कन्या हाई स्कूल बालोद के छात्रों को तख्ती देकर हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण कराया गया। इसके पश्चात मोबाईल वेन के माध्यम से प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री गुरु प्रसाद देवांगन द्वारा ग्राम चरोटा एवं उमरादह के गौठान में ग्राम वासियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा के जनचेतना चैनल के शॉर्ट फिल्म जागो संगवारी जो कि ट्रैफिक नियम पालन पर आधारित हैं एवं नाबालिक द अंडर 18 जोकि पास्को एक्ट पर आधारित है। उक्त अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती खुर्शीद सिद्धकी उपस्थित रहे ।
न्यायाधीशों द्वारा 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती के अवसर पर उप जेल बालोद में जेल अदालत का आयोजन किया गया जिसमे 1 प्रकरण का निराकरण किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के अवसर पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट बालोद श्री मुकेश कुमार पात्रे , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्रीमती श्याम बती मरावी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री आस्था यादव , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह , प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री कोनिका एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के एस कश्यप, श्री भगवती प्रसाद , श्री अखिलेश्वर योगी, श्री एम आर कुरैशी, श्री पंकज राजपूत एवम् स्कूल प्राचार्य श्री कमलकांत साहू तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904