आज दिनांक 2/10/2021 को ग्राम पंचायत चिवराकुटा सरायपाली परिषद में बापू महात्मा गांधी के जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत के द्वारा रखा गया ग्राम पंचायत के विकास के लिए अनेक चर्चा की गई
शिकायत ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम सेवक अजय चौधरी जोकि सरायपाली में रहता है गांव में 2 वर्ष से नहीं आता जिससे किसानों को कोई जानकारी नहीं मिल पाती एवं शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्राम में सरकार द्वारा कृषि मित्र रखा जाता है परंतु 2 वर्ष से कृषि मित्र नहीं है कलेक्टर महोदय को दो बार पंचायत प्रस्ताव कृषि मित्र के लिए दे चुके हैं परंतु कृषि अधिकारी महासमुंद एवं सरायपाली के द्वारा आज तक कृषि मित्र नहीं रखा गया है जिससे किसानों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है इस कारण आज गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा में सर्वसम्मति से ग्राम सेवक अजय चौधरी को तत्काल हमारे ग्राम पंचायत से हटाकर दूसरा ग्राम सेवक दिया जावे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904