कग4 आजतक बालोद :- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव उत्थान सेवा समिति शाखा खपरी के तत्वधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में ,सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से, मानव उत्थान सेवा समिति, एवं मानव सेवा दल, तथा यूथ विंग के द्वारा झलमला चौक बस स्टैंड में सफाई अभियान का कार्यक्रम किया गया आप को बता दें कि यह संस्था समय-समय पर सभी महापुरुषों की जयंती मनाती है और उसे यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर
वृद्धा आश्रम , जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं वस्त्र दान ,निर्धन छात्र छात्राओं को मिशन एजुकेशन के तहत पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरण , माता दर्शन के लिए पैदल चलने वाले के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था अपने मार्ग से भटके हुए लोगों को गीता भागवत रामायण के ऊपर आधारित सत्संग प्रवचन कर लोगो को सद मार्ग पर लाना नए साल को सब अपने अपने अंदाज में मनाते हैं पर यह संस्था प्रतिवर्ष सार्वजनिक जगह पर जाकर साफ-सफाई अभियान चलाकर हंसादेश वा मानव धर्म पत्रिका का निशुल्क वितरण कर मनाते हैं जिसमें संस्था के सभी लोग शामिल होते हैं सफाई कार्यक्रम में लोक चंद पटेल, श्याम लाल निषाद ,खूब लाल भट्ट ,एन आर कुल हरिया, नेतराम कुल हरिया, नरसिंह देशमुख, पुनीत देशमुख, सुखीत निषाद ,अंजनी निषाद, नूमन देशमुख ,रोशनी देशमुख ,दिलेश पटेल,आदि प्रेमी लोग सम्मिलित हुए
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904