डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने 03 अक्टूबर को क्षेत्रीय दौरा कर चौपाल तथा ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोविड 19 के संक्रमण काल के दौरान आम नागरिकों से भेंट मुलाकात में समस्या हो रही थी। लेकिन अब बालोद जिला में कोविड 19 का प्रसार अत्यंत क्षीण हुआ है। फिर भी सावधानी बरतते हुए कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आम नागरिकों से भेंट मुलाकात करने जन चौपाल में वर्तमान ग्राम्य जीवन से रूबरू होने दोपहर 12 बजे ग्राम बटेरा 12.30 बजे जोगीभाट, 01 बजे सिवनी, 1.30 बजे कामता व 2 बजे कसही (लो.) में दौरा रहेगा। आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं? गांवों में क्या समस्या है? खेती किसानी की क्या स्थिति है? यदि समस्या है तो उसे कैसे दूर किया जा सकता है। जन चौपाल के माध्यम से खुली चर्चा के लिए कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने स्वयं गांवों का दौरा करने योजना तैयार की है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने उक्त ग्रामों के नागरिकों को अपनी बात या समस्या तथा सुझाव देने निर्धारित समय में उपस्थित रहने की अपील की है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904