Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खेल हमें संगठित होने का संदेश देते हैं : चंद्रप्रभा गांधी जयंती पर मुङपार मे हुई कबड्डी प्रतियोगिता

Cg24आज़तक :-


बालोद / गांधी एवं शास्त्री जयंती पर मुङपार मे एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर थी। कबड्डी के उद्घाटन अवसर पर चंद्रप्रभा ने कहा कि महात्मा गांधी एक समाज सुधारक थे। उन्होंने सभी धर्मों को एक समान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों-गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया। गांधी जी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमें संगठित होने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अतिथि जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि गांधी जी ने बड़ा अफसर या वकील बनना उचित नहीं समझा, बल्कि अपना पूरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया। अपने जीवन में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कई आंदोलन भी शुरू किये। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतीराम कोसमा ने कहा कि गांधीजी हमेशा लोगों को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे।असहयोग आंदोलन, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव कमजोर कर दी। गांधीजी ने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रतिआवाज उठाई। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव छबीला सिन्हा, जिला कांग्रेस के संयुक्त सचिव क्रांतिभूषण साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भंडारी, जनपद सदस्य खिलेश्वरी मंडावी, सरपंच सुखलाल धुर्वे, चंद्रहास मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *