Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया

Cg24आज़तक

केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 03/10/2021 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया।

सर्वप्रथम श्रीमती कली बाई बंसोड़े जी अति वरिष्ठ कांग्रेसी का सम्मान उनके घर वार्ड नं 21 में जा कर शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।

उसके पश्चात श्रीमती हंसा बाई जी वरिष्ठ कांग्रेसी का सम्मान उनके घर वार्ड नं 26 में जा कर शॉल और से सम्मान किया गया।

ततपश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव सी एस पांडे जी की माता का विगत दिनों में निधन हुआ था जिस पर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर गये।

इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सचिव काशीराम निषाद, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रुकसाना बेगम, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव के ईश्वर राव व रवि जायसवाल ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव, प्रदीप बाघ,शकील खान,रूबी एंथोनी,एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन,सचिव फ्रांसिस कोलीन, विल्सन मैथ्यू,यामिनी मानिकपुरी,प्रमोद चौधरी,अजय बघेल,नितेश बाम्बेश्वर,तरुण देवांगन, दिनेश यादव,लिनेश बंसोड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *