पुराने गलत निर्माण कार्यो के भुगतान की प्लानिग कही संकल्प 19 की आड़ में नगर पंचायत के अधिकारियों व अध्यक्ष की तरफ से तो नही हो रहा ?
10 प्रतिशत कम दर के मंगल भवन को निरस्त करने व 22 प्रतिशत अधिक दर के पौनी पसारी निर्माण को स्वीकृत करने के निर्णय से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद व एल्डरमेनो की कार्यप्रणाली पर नगर में खूब चर्चा आखिर किसके फायदे के लिए कर रहे ऐसे कार्य
निविदा क्रमांक 96 व 98 लागत लगभग 60 लाख के गलत निविदा प्रकाशन पर आखिर नगर पंचायत के पार्षदों ने कैसे हस्ताक्षर कर गलत प्रक्रिया को बढ़ावा दिया नगर की जनता पूछेगी सवाल
डौण्डी लोहारा cg24 आजतक :- अपने चहेतों को लाभ देने के लिए नगर पंचायत डौण्डी लोहारा में पदस्थ अध्यक्ष व अधिकारियों की ऐसे मिलीभगत की करीब 60 लाख रुपये के निविदा में कर दिया सरकारी नियमो का उल्लंघन वही दूसरे निविदा जो कि पौनी पसारी निर्माण लागत 26 लाख रुपये जो कि 22 प्रतिशत अधिक दर प्राप्त हुआ है। और वह जेडी कार्यालय दुर्ग से उक्त दर अस्वीकृत हुआ है। उसे पुनः स्वीकृति करने के गैर इरादों से परिषद में कूट रचना कर कुछ एल्डरमेनो व पार्षदों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर से रायपुर संचनालय भेजने की कहानी रच दी गई है। आखिर ऐसा क्या है। उक्त तीनों निविदा में जिसके कारण नगर पंचायत का पूरा अमला जनप्रतिनिधियों सहित इस प्रकार के कार्यो को बढ़ावा दे रहे है।
नगर पंचायत में 60 लाख रुपये के गलत टेंडर प्रकाशन पर आखिर एल्डरमेन हस्तीमल सांखला, सहित पार्षद नारायण सिन्हा, शोभा राजपूत,सोहद्रा देवांगन,अनिता साहू, अशोक चनाप, झुमुक कोसमा आखिर मौन साधना में क्यों ? क्या पार्षदनिधि से कुर्सी खरीदी के फेर में ऐसा कुुुछ चल रहा है ।
नगर पंचायत के अध्यक्ष व अधिकारियो की कार्यशैली पर उठ गया प्रश्न :- नगर पंचायत में 20 तारीख को आहूत परिषद की बैठक में जिन विषयो को लेकर भाजपा के पार्षदों ने हस्ताक्षर कर दिए थे नगर के अंदर के विषयों व गलत टेंडर को लेकर उन्होंने सीएमओ के नाम एक पत्र सौपकर परिषद बैठक में लिए गए निर्णय पर पुनः विचार करने की मांग कर दी है। इससे यह तो स्पष्ठ दिख रहा है कि नगर पंचायत के अंदर कुछ लोगो के द्वारा पार्षदों को गुमराह कर कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इसमे नगर पंचायत के अंदर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की चालबाजी व पैतरेबाजी बताया जा रहा है।जिन्होंने ऐसे गलत कार्यो को अंजाम दिया
पौनी पसारी निर्माण कार्य को निरस्त करने की मांग पार्षदों ने की :- परिषद में लिए गए निर्णय व हस्ताक्षर के बाद भाजपा पार्षदों ने निविदा को निरस्त करने की मांग सीएमओ से कर दी है। जिससे टेंडर प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल सही साबित हो रहे है। अब आगे देखना है कि नगर पंचायत के अधिकारी इस पर क्या करते है।
मुख्य नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के अधिकारी इस निविदा मामले पर पूर्व में कह चुके है। कि यह पूर्व सीएमओ मनीष गायकवाड़ के द्वारा किया गया मामला है। जिसके लिए उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा वही पार्षद व एल्डरमेन ऐसे कार्यो को परिषद की बैठक में दर अनुमोदन कर आगे बढ़ाने का काम कर रहे है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904