Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देश में कांग्रेस वेंटीलेटर परः विक्रम ध्रुवे

एक बार फिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री कांग्रेस के अधिकांश विधायक गये दिल्ली

प्रदेश सरकार ढ़ाई साल में खो दिया जनता का विश्वास व भरोसाः विक्रम

दल्लीराजहरा/डौण्डी, 3अक्टूबर । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देश में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर जमकर हमला करते हुए कहा की आज की परिदृष्य में कांग्रेस वेंटीलेटर पर पहुंच गई है आखरी सांस ले रही है ज्यादा दिन जीवित नहीं रहेगी उन्होने आगे कहा की छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कौन बनेगा मुख्यमंत्री को लेकर अधिकांश विधायक क्षेत्र के कार्य व जनता की चिंता को छोड़कर दिल्ली में अपने आका का आदेश की प्रतिक्षा में लगे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस के एक विधायक खुद मीडिया से कहते नजर आ रहे की जिन विधायकों को क्षेत्र के विकास व समस्या की परवाह नही है वे दिल्ली जाकर बैठे हैं। दिल्ली में बैठे कांग्रेस के विधायक मीडिया से कहते नजर आ रहे की छत्तीसगढ़ की दो तिहाई बहुमत से ज्यादा सदस्यों की प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भाजपा गिराने पर लगी है ये बात प्रदेश व देश की जनता को हजम नहीं हो रही है। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के कांग्रेस सरकार गिराने के भाजपा पर लगाए आरोप पर पलटवार करते हुए सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने कहा की कांग्रेस को गिराने के लिए किसी को कोशिश करने की जरूरत नहीं है कांग्रेस अपने ही कृत्यों से गिर चुकी है यहां तक की जनता के नजर में भी गिर चुकी है उन्होने विज्ञप्ति में आगे कहा की कांग्रेस सरकार आम जनता किसानों युवाओं से श्रमिकों से झूठे वादे कर सत्ता तो प्राप्त कर लिया जब इसे पूरा करने की बारी आई तो नये नये पैतरों का इस्तेमाल कर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है इसी प्रकार पंजाब कांग्रेस का हाल भी कुछ दिन पूर्व देश की जनता देख चुकी है। पंजाब कांग्रेस के हाल को देखते हुए कांग्रेस के ही राष्ट्रीय बड़े नेता कह रहे की कांग्रेस पार्टी में जी हुजरी करने वालों की सुनी जा रही है और जब कोई इनका राष्ट्रीय कांग्रेसी नेता 10 जनपद के आलाकमान को सच्चाई से आईना दिखाने का काम करता है तब कांग्रेस के ही कार्यकर्ता अपने ही नेता के घर पर हमले करते नजर आते हैं जिसे भी देश की जनता देख रही है और समझ रही है की देश में कांग्रेस आखरी सांस ले रही है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की ढ़ाई सालों में ही प्रदेश सरकार जनता का विश्वास व भरोसा खो दिया है। प्रदेश के सभी वर्ग सरकार के वादों से अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं 15 सालों के बाद कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में आकर सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने व अपने आका की जी हुजरी करने में लगी है जिसका आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता जवाब अवश्य देगी। प्रतिनिधि ध्रुवे ने यह भी कहा की छत्तीसगढ़ में जितने भी विकास की योजनाएं चल रही है सभी केन्द्र सरकार के योजनाओं से संचालित हो रहे हैं इन्ही योजनाओं से प्रदेश की कांग्रेस सरकार वाहवाही लूट रही है और जब इस योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश सरकार विफल हो जाती है तब केन्द्र सरकार का रोना रोकर केन्द्र में आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने लग जाती है जिसे भी प्रदेश के किसान श्रमिक युवाओं सहित आम जनता समझ चुकी है जिसका जवाब समय आने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अवश्य देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *