Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बंधक बनाये जाने के विरोध में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में कलेक्ट्रेट का घेराव मोहन मरकाम के नेतृत्व में किया जाएगा

Cg24आज़तक :- बालोद जिला के समस्त कांग्रेसी साथियों को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में देश में लागू किए जाने वाले तीन काले कृषि कानून का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों की केंद्रीय मंत्री के काफिले के द्वारा निर्मम हत्या किया गया। मृतक किसानों के परिजनों से मिलने आ रही हमारी राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बंधक बनाये जाने के विरोध में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में कलेक्ट्रेट का घेराव मोहन मरकाम जी के नेतृत्व में किया जाना है।
इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बालोद जिला कलेक्ट्रेट का घेराव जिला के कांग्रेस जनों के द्वारा किया जाना है अतः आप सभी से अनुरोध है कि कल दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को दोपहर 11:00 बजे बालोद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर कलेक्ट्रेट घेराव किया जाना है इस पर आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।अतः आप सभी बालोद जिले में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्मानीय वरिष्ठजन, विधायक, पूर्व विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष गण,सभापति ,पूर्व महापौर ,पार्षद ,पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष गण, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं ,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्य एवं पदाधिकारी, सम्मानीयजन एवं समस्त कांग्रेसजनों से निवेदन है सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट के सामने उपस्थित होवे।
चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देश पर!
रती राम कोसमा
महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *