Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नकली कीटनाशक बेच कर खेतों को बंजर करने का सडयंत्र, किसान हितैषी सरकार गहरी नींद में :- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना


सी जी 24 आज तक :-
UP में मंत्री के बेटे के द्वारा किसानों को रौंदने की घटना बेहद शर्मनाक है लेकिन छत्तीसगढ़ में भी नकली खाद, नकली कीटनाशक और नकली बीज बेचने का कारोबार बेहद गंदा है छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के हजारों सेनानियों ने रायपुर के बूढ़ातालाब में जमकर प्रदर्शन किया हजारों लोगों को अस्थायी जेल में बंद किया गया लेकिन बता दें जांजगीर में नकली दवाइयों के विरोध कर रहे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 सदस्यों के ऊपर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने झूठा मामला दर्ज करके जेल भेज दिया जिसके बाद से पूरे प्रदेश भर में मामला गर्म है छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष अमित बघेल ने बताया कि जेल भरो आंदोलन सांकेतिक आंदोलन था सरकार नकली कृषि दवाई बनाने वाले परप्रान्ती व्यापारियों को संरक्षण देना बंद करें वरना पूरे प्रदेश में उग्रआंदोलन किया जाएगा जो बेहद नुकसानदायक होगा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी जेल जाने से नहीं डरते इसलिए हजारों सेनानी दूर-दूर से गिरफ्तारी देने रायपुर पहुंचे सरकार को समझ जाना चाहिए अब छत्तीसगढ़िया समाज जाग चुका है ठग-जग का धंधा बंद कर दें तो बेहतर होगा

नकली कीटनाशक बेहद जहरीला, किसानों का सेहत लगातार गिरता जा रहा – अजय यादव

छत्तीसगढ़ के किसानों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बेची जा रही नकली कीटनाशक बेहद जहरीला है अंग्रेजी हुकूमत जैसे नील की खेती करवा कर खेतों को बंजर कर देती थी उसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में खेतों को नष्ट किया जा रहा है कोरबा में बाड़ी में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक किसान की मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया सरकार और प्रशासन जांच के नाम पर आश्वासन से ज्यादा कुछ नहीं करती लगातार छत्तीसगढ़िया लोगों को ठगने और लूटने का कारोबार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *