
Cg24आजतक :- ग्राम नारा विकासखंड कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता समापन अवसर के मुख्य मेहमान कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी की गरिमामय उपस्थिति रही
सांसद कांकेर का ग्राम वासियों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य एवं बाजा गाजा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।रामधुनी प्रतियोगिता मंच के सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री मोहन मंडावी ने कहा कि आज पूरे गांव में इसी प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता है ऐसे आयोजन जिस गांव में होता है उस गांव में सुमति रहती है और जिस गांव में सुमति रहती है वहां भी विपत्ति का कोई स्थान नहीं होता है।इसीलिए इस प्रकार के आयोजनों में हम सब को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। एकजुट होकर धर्मान्तरण का विरोध करे। सभा में सांसद ने सभा में लोकगीत लोगों को गा कर सुनाएं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904