Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं राजनांदगांव जिला अध्यक्ष शंकर साहू का संगीत नगरी- खैरागढ़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

खैरागढ़//- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा खैरागढ़ को जिला बनाने हेतु संघर्ष समिति को समर्थन पत्र दिया गया तत्पश्चात विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) खैरागढ़ में वेतन विसंगति दूर करने को लेकर प्रांतीय गतिविधियों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा जी के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया जिसे सभी साथियों ने बड़े ध्यान से गंभीरता के साथ सुना एवं सभी लोगों ने एकमत से कहा कि हम सहायक शिक्षक फेडरेशन के साथ ही रहेंगे और मनीष मिश्रा के नेतृत्व में ही आगे लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनांदगांव जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु 10 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान पूर्ण करने पर जोर दिया, विगत 23 वर्ष की पीड़ा- “वेतन विसंगति दूर कराने” फेडरेशन की 01 सूत्रीय मांग हेतु हर एक सहायक शिक्षक फेडरेशन के साथियों की योगदान शत-प्रतिशत होना चाहिए।

कार्यक्रम के अंतिम पल में हमारे संगठन के जिला सचिव- रामलाल साहू जी का जन्मदिन केक काटकर ,स्वल्पाहार एवं मुँह मीठा कराने के साथ ही उपस्थित सभी साथियों ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के उपस्थित राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष- रोशन साहू, डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष- रमेश साहू, जिला महामंत्री- राजकुमार ठाकुर, उत्तम ठाकुर, जिला प्रवक्ता मिलन साहू ,जिला संयुक्त महामंत्री रामेश्वर साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य खिलावन सिंह ठाकुर, डोमन साहू, एच. एल. चंद्रवंशी,भरत साहू हमारे खैरागढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष- श्रीमती अनुपमा यादव, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर ,ब्लॉक सचिव- दुर्गेश सोनी, महिला मोर्चा प्रभारी लुमेश्वरी साहू एवं नेहा सिंह ,भुनेश्वरी लहरें, पदमा साहू ,महेश्वरी मरकाम ,संतोष तोड़े, खेमचंद साहू ,सुधीर नायक, कोमल चंद कोठारी ,संजू कंवर, हब्बू कंवर ,सुकालू साहू, त्रिभुवन बारले ,देवेंद्र यादव, कृत लाल, तीरथ साहू, बैनलाल कंवर ,कामदास यादव,परस साहू जी आदि उपस्थित थे।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *