नगर के अंदर महत्त्वपूर्ण विषयो को लेकर आयोजित इस बैठक में नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी की गैर मौजूदगी बैठक में उठा
Cg24आज़तक :- डौंडीलोहारा नगर पंचायत के सभागार में आगामी नवरात्रि दशहरा व मिलादुन्नबी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए मंगलवार शाम 4:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई .जिसमें शासन द्वारा जारी कोरोनावायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए व आपसी भाईचारे और सौहद्र की भावना को बनाए रखते हुए नवरात्र दशहरा और मिलादुन्नबी पर्व मनाने पर चर्चा की गई .इस दौरान डौंडीलोहारा तहसीलदार रामरतन दुबे थाना प्रभारी अरुण नेताम सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. तहसीलदार ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन की जानकारी देते हुए रात्रि 10:00 बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल ना करने, भंडारे का आयोजन ना करने, दशहरे के अवसर पर भीड़ भाड़ ना करने की बात कहीं साथ ही नगर पंचायत के सफाई विभाग के कर्मचारियों को नवरात्र के पुर्व ही नगर पंचायत के सभी देवी व पूजा स्थलों व प्रमुख सार्वजनिक चौक चौराहों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. इसके अलावा प्रशासन की ओर से सभी समितियों के प्रश्नों के जवाब भी उन्हें दिए गए तथा शंकाओ का समाधान किया गया . बैठक मैं उपस्थित नगर के सभी प्रमुख लोगों ने थाना प्रभारी अरुण नेताम से नगर के सभी प्रमुख लोगों ने अवैध शराब बेचने व नगर में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और पूजा स्थलों के आसपास शराब पीकर गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की तथा लगातार पुलिस पेट्रोलिंग करने की मांग की .इस दौरान प्रमुख रुप से डौंडीलोहारा थाना प्रभारी अरुण नेताम , मंगचुवा थाना प्रभारी दिलीप सिंह नाग, सन्जारी चौकी प्रभारी भंडारी ,नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल लोढा ,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ,एल्डरमैन हस्तीमल सांखला ,संजय गुप्ता मदन ठाकुर ,नरेन्द्र यादव, विकास ओटवानी ,मुस्लिम समाज की ओर से नवाब जिलानी, करामत हुसैन, सादिक खान नगर पंचायत की ओर से पंकज चंद्राकर ,भानु पटेल ,रामगुलाल सिन्हा, जितेंद्र श्रीवास्तव व विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904