Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, प्रधानमंत्री के प्रति उनके राष्ट्रहित कार्यो के लिए जताया आभार

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में सेवा ही समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। इस अभियान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके राष्ट्रहित मे किये गए कार्यो के लिए पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित करते हुए बधाई दिया गया। नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत में बहुत से ऐतिहासिक योजनाओं की शुरुआत हुई स्वच्छ भारत अभियान, धारा 370, उज्जवल योजना, ट्रिपल तलाक, राम मंदिर निर्माण जैसे कई राष्ट्रहित फैसले लिए आज हम सब सेवा ही समर्पण अभियान के माध्यम से उनके इन कार्यो के लिए बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित करते है। महामंत्री एम एस श्रीजीत ने बताया कि युवा मोर्चा के द्वारा आज नगर के विभिन्न वार्डो में आज केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है और इस अभियान को भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, महामंत्री राकेश द्विवेदी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, भाजयूमो जिला मंत्री सोनू ठगेल, नगर महामंत्री एम एस श्रीजीत, भूषण निर्मलकर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमनदीप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, महामंत्री उषा अष्टिकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा व्यपारी प्रकोष्ट सह – संयोजक मनन गुप्ता, महेंद्र सिंह, भाजयूमो कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, उपाध्यक्ष पंकज धनकर, अरविंद सौरभ, नीलेश श्रीवास्तव, मंत्री राहुल राज, राजकुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष पाठक, सारिका साहू, आदित्य बेहरा, संतोष यादव, बिटटू, सुमित जैन,विनोद, संतोष , अमर ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *