नगर पंचयत अध्यक्ष चुनाव बाद नगर की स्थिति देखकर लग रहा कि कही मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया की अध्यक्ष निर्वाचन के लिए की गई मेहनत पर कही पानी तो नही फिर रहा ।
परिषद की बैठक में गलत कार्यो को बढ़ावा देने की उठ रही बातों व भाजपा पार्षदों के खुलकर बैठक में लिए संकल्प में पुनः विचार की मांग व कांग्रेस पार्षदों की अभी तक चुप्पी नगर में चर्चा का विषय बन रहा
नगर पंचायत डौण्डी लोहारा में नगर विकास के कार्यो की जगह 2 साल बीतने के बाद भी आखिर क्यों विकास के नाम पर पार्षद व अध्यक्ष निधि से चेयर खरीदी या अन्य ऐसे ही विषय दिखते है।

डौण्डी लोहारा cg24आजतक न्यूज :- नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के अंदर चल रहे गोलमाल व शासन के नियमों के विरुद्ध शासकीय कार्यवाही व नगर पंचायत में पदस्थ शासकीय सेवकों की कार्यशैली पर आमजनता में व पार्षदों के बीच प्रश्न उठ रहा है। कि प्रदेश के महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के नगर निवास के नगर पंचायत के अंदर इस तरह की कार्यवाही ने नगरवासियों के विश्वास व मत की अनदेखी कर गैर जिम्मेदाराना कार्यो से जनता के बीच पार्टी व बड़े जनप्रतिनिधियों की साख पर भी बट्टा लगाते दिखाई दे रहा है।
बड़े नेक इरादों व मेहनत करके क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश की मंत्री ने स्थानीय नगर पंचायत चुनावों के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष नगर पंचायत में काबिज हो इसके लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई थी व कुशल रणनीति के तहत कांग्रेस को विजयी बनाने अध्यक्ष निर्वाचन तक निकाय परिसर में डटी रही तब लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष बनी व शपथ ग्रहण समारोह में सभी निर्वाचित लोगो से मंत्री अनिला ने कहा था कि सभी को साथ लेकर नगर विकास में नए आयाम तय करे व जनता के विश्वास को पूरा करे लेकिन नए अध्यक्ष के कार्यकाल को 2 वर्ष बीत गए बावजूद डौण्डी लोहारा नगर पंचायत ऐसे जनप्रतिनिधियों की जवाबदारी में निकाय के अंदर चल रहे कूटनीति,नियम निर्देशो की अनदेखी से और पीछे चला गया ऐसे दिखाई दे रहा है।
बड़ी बात यह कि पौनी पसारी निर्माण कार्य मे जो दर ठेकेदार ने डाली है निर्माण करने वो काफी अधिक है। और दुर्ग संभाग के किसी भी निकाय क्षेत्र में इस दर को स्वीकृत नही किया गया है लेकिन नगर पंचायत इसको पास कराने के लिए जी जान से भिड़ा दिखाई दे रहा
आगे जनता को क्या जवाब देंगे :- नगर पंचायत के अंदर 60 लाख के गोलमाल टेंडर व पौनी पसारी के ऑनलाइन निविदा के बाद जेडी ऑफिस दुर्ग के द्वारा ठेकेदार के निविदा दर को अस्वीकृत करने के बाद पुनः परिषद की बैठक कर ऐसे टेंडर को स्वीकृत करवाने की अंदरूनी जद्दोजहद जो निकाय के कुछ पार्षदों ने ऐसे कार्यो को बढ़ावा देकर दिखाया है। परिषद की बैठक में हस्ताक्षर कर दिए है। उनको भी आनेवाले समय मे जनता को जवाब देना होगा कि आखिर किसलिए ऐसे कार्यो पर सहमति दी है।
प्रश्न जो उठ रहे :-
नगर पंचायत के अंदर चल रहे धमाचौकड़ी आखिर किसके इशारे व फायदे के लिए चल रहा ?
आखिर वो कौन शख्स है जो नगर पंचायत के कामों में खुलकर दखलंदाजी कर रहा है ?
मंत्री निवास के नगर पंचायत में आखिर ऐसे काम क्यों किये जा रहे जिससे पार्टी संगठन व बड़े नेताओं के नाम पर आंच आये व नगर की राजनीति में चुनाव में नुकसान उठाना पड़े
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904