
कई जगह युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को लगी चोंट झुलसे, पुलिस के साथ झूमा झटकी
बालोद :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सामुदायिक मुठभेड़ के बाद अशांति की स्थिति व धर्म विशेष और पक्षपातपूर्ण रूप से किए जा रहे कार्रवाई के विरोध में आज बालोद जिले में युवा मोर्चा भी आक्रामक रूप में नजर आए दरअसल प्रत्येक मंडलों में यहां पर पुतला दहन किया गया इस दौरान युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता झुलसे हुए भी नजर आए दरअसल आक्रामकता से नारेबाजी की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई हिंदुओं के खिलाफ हुए अत्याचार के खिलाफ युवा मोर्चा ने ताकत झोंका।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि यहां पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा द्वारा कवर्धा की घटना के विरोध में पुतला दहन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का विधानसभा क्षेत्र है ऐसे में उनके गृह विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है और वही पक्षपातपूर्ण ढंग से हिंदुओं के ऊपर कार्रवाई की जा रही है और वर्ग विशेष को छूट दिया जा रहा है इसे कहीं ना कहीं शांति भंग हो रही है सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई करना चाहिए।
युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानवीर साहू ने बताया कि यहां पर जिले भर के सभी मंडलों में आक्रामकता से पुतला दहन किया जा रहे हैं इस दौरान हमारे युवा मोर्चा के कई साथी आग में भी झुलस गए हैं और कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई है यहां की अशांति में नमक छिड़कर यूपी की आग बुझाने प्रदेश के मुखिया निकले हुए हैं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय साहू एवं एकांत पवार ने भी बताया कि ऐसी घटनाओं के विरोध में युवा मोर्चा सदैव आगे रहेगी और सभी मंडलों में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया गया है।
आगे कहा कि प्रदेश सरकार को यहां प्रदेश की चिंता कम है और यह यूपी में डेरा जमाने की फिराक में है ऐसे में यहां के सौहार्द का इतने दिनों में शांत माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह की घटना हुई है इसमें जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए इस दौरान प्रमुख रुप से किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम साहू, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता साहू, पालक ठाकुर, अश्वन बारले,खिलेश्वरी साहू, सतानंद साहू, बहुर नेताम,प्रभु पटेल, रामेश्वर पटेल,भाजयुमो मंडल सह प्रभारी प्रवीण सारडा,मोहिनी देवांगन, कमलेश निषाद,धनंजय साहू, संजय जांगड़े, राहुल साहू,गुलशन साहू, अजय साहू, गजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904