Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सेवा और समर्पण अभियान, महिला मोर्चा ने की सफाई और वृद्धाश्रम में बिताया समय

बालोद cg24आजतक

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां किया गया जिसके तहत बालोद शहर के कपिलेश्वर मंदिर में महिला मोर्चा की टीम ने साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया इसके साथ ही बालोद शहर के सुख आश्रय विद्यालय में पहुंचकर वृद्धजनों के बीच समय बिताया और उन्हें फल बिस्किट इत्यादि भी वितरित किए।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू ने बताया कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है और लोगों से इसका सार्थक प्रतिफल भी देखने को मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने करवाया कि नहीं कुछ किया है तो हमें उनको धन्यवाद ज्ञापित करने का यह समय है और हम उन्हीं की योजनाओं के माध्यम से उनके धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचाएं और सक्षम हो।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महामंत्री संगीता चंद्राकर और लीला शर्मा ने बताया कि यहां पर महिला मोर्चा द्वारा कपिलेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है इसके बाद नेता सामने जाकर वृद्धजनों के साथ समय बिताएं हैं और उनका हालचाल जाने हैं उन्होंने कहा कि समय-समय पर महिला मोर्चा द्वारा अनेक कार्य किए जाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव सप्ताह के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान प्रमुख रुप से महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष भानुमति साहू, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू,जिला मंत्री रश्मि साहू,शहर मंडल अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक, मोहिनी देवांगन,शहर मंत्री सुनीता मन्हर,महामंत्री शहर मंडल मोना टुवानी, शहर उपाध्यक्ष अंबिका यादव, चंद्रप्रभा गुप्ता, सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *