Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्ली राजहरा नगर के प्राचीन शीतला मंदिर में शीबू नायर नगरपालिका अध्यक्ष अष्टमी हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

दल्ली राजहरा//-दल्ली राजहरा नगर के वार्ड क्रमांक-14 स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में पहुँचकर नगर पालिका अध्यक्ष- शीबू नायर जी ने अष्टमी के पूजा-अर्चना कार्यक्रम में साथियों के साथ शामिल हुआ और माता से आशीर्वाद लेकर नगरवासियों के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया।

इस अवसर पर माता शीतला सेवा समिति के सदस्यों व वार्ड क्रमांक- 14,15,16,17 के वार्ड वासियों के द्वारा मंदिर प्रांगण में अतिरिक्त कमरा, बाउंड्रीवाल,छत की मरम्मत व पानी के लिए पीवीसी टँकी लगाने की मांग किया गया,जिस पर नगरपालिका अध्यक्ष- शीबू नायर जी द्वारा सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए समिति के सदस्यों व वार्डवासियों को विश्वास दिलाया तथा शीबू नायर जी ने कहा कि माता शीतला का आशीर्वाद है कि नवरात्र के पावन पर्व पर नगर में चारों ओर सुख,शांति,समृद्धि व खुशहाली का वातावरण है, हम सब माता जी के सेवक है,जो भी सेवा कार्य मेरे लायक है,मैं पूरा करने के लिए आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ। किसी भी समस्याओं का हल एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर,विचारों की आदान-प्रदान व दृढ़-इच्छाशक्ति से ही होता है।

नवरात्र के अष्टमी हवन-पूजन कार्यक्रम के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष-शीबू नायर जी के साथ में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, समिति के अध्यक्ष-रमन बैगा,पूर्व पार्षद योगेश्वरी यादव जी,योगेश यादव यादव समाज के सर्किल अध्यक्ष, रामू शर्मा,पप्पू पंजवानी, अनिल कोम्बे,ईश्वर कोड़प्पे,देवांगन सर,प्रकाश कुमार सहित वार्ड क्रमांक-14,15,16 व 17 के वार्डवासी मौजूद थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में रमन बैगा अध्यक्ष माता शीतला सेवा समिति-दल्ली राजहरा ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *