Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नवरात्र पर्व पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गिरवारगंज पचरा समिति के द्वारा विशेष पूजा अर्चना

लाल बहादुर यादव की खबर

Cg24आज़तक :- नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना में पूरा ग्रामीण क्षेत्र डूबा हुआ है क्षेत्र के सर्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गिरवारगंज पचरा समिति के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जा रही है पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया है कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं आरती के समय श्रद्धालुओं की जनसैलाब लगा रहता है इसलिए 8 दिनों से पंडाल वह मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर माता की आराधना की जा रही है गिरवारगंज प्राइमरी स्कूल ग्राउंड में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है वही औद्योगिक क्षेत्र हाई स्कूल गिरवर गंज ग्राउंड में भी मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई है दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा उत्सव पूजा मनाया जा रहा है समिति के सदस्यों के द्वारा शाम सुबह पूजा अर्चना कर महाप्रसाद दिया जा रहा है हर साल की भांति इस साल भी बड़ी धूमधाम से दुर्गा पूजा समिति के द्वारा एवं सभी ग्राम वासियों के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र राजवाडे शंभू मिथिलेश केशव शर्मा प्रेम बबलू नानू लाल बहादुर यादव पंडित राजू द्विवेदी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है वही औद्योगिक क्षेत्र हाई स्कूल ग्राउंड के अध्यक्ष सरपंच कमलेश्वर सिंह गुलाब सिंह कपिल देव राम श्याम ज्वाला प्रसाद पंडित संदीप द्विवेदी के द्वारा सुबह शाम विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है तुलेश्वर गौतम एवं सभी सदस्यों के द्वारा बड़ी ही धूमधाम से यह ग्रामीण क्षेत्र में हवन के द्वारा विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है जिसमें पूरे ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति भाव का माहौल है गिरवारगंज पचरा नयनपुर केशव नगर कुरुवा बेल्टिकरी तिल सीमा के ग्राम वासियों के द्वारा बड़ी धूमधाम से पूजा की जा रही है मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं जिसमें सभी ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति भाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *