देवरीबगला / दशहरा उत्सव में भाग लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू रहा है। कुछ लोग पूरे प्रदेश को अशांत करने का प्रयास कर रहे हैं। हम सांप्रदायिकता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भगवा ध्वज को कभी झुकने नहीं देंगे। यदि ज्वाला भभकेगी तो उसे रोकना मुश्किल होगा। संप्रदायिक ताकते हावी होने की कोशिश कर रही है। राम राज्य के लिए असुरों का वध करना होगा। भगवान राम द्वारा रावण का वध होता है। एक महान पंडित, ज्ञानी, शक्तिशाली को कुछ अवगुणों के कारण रावण का कल्याण नहीं हुआ महिषासुर का वध जगत जननी माता ने किया नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोविड-19 के कारण हमने बहुत संघर्ष किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। प्रदेश में नई सरकार के आने के बाद विकास कार्य ठप है। 5 लाख गरीबों का आवास रोक दिए गए हैं। केंद्र से राशि मिल गई है लेकिन राज्यांश नहीं दे रही है। पंचायतें परेशान हैं। 2022 आजादी के 75 वी वर्षगांठ में नरेंद्र मोदी हर घर शुद्ध जल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में थोड़े बहुत विकास कार्य दिखाई रहे हैं वे केंद्र सरकार की राशि से हो रहे हैं। राज्य सरकार का तो दिवाला पीटने वाला है। 40 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। दशहरा उत्सव कार्यक्रम को पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, शिव धरमगुडे, आर एस तिवारी तथा सरपंच पोषण देवांगन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय, किशोरी साहू, होरीलाल रावटे,जयेश ठाकुर, भुनेश्वरी ठाकुर, उर्मिला साहू, पुष्पलता बघेल, बिंदेश्वरी सिन्हा, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, विवेक वैष्णव, उत्तम साहू, संतराम तारम, सेवाराम देवांगन, नरेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904