Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पत्थलगांव मामले में मृतकों को एक करोड़ व घायलों को 50 लाख रुपये की मुवावजा राशि दे प्रदेश सरकार, दोषियों को कड़ी सजा मिले :-विहिप बालोद

छत्तीसगढ़ी महतारी के बेटा मृतक देवी भक्तों की सुध जल्द से जल्द ले भुपेश सरकार व राहत की बेहतर व्यवस्था करें ।

पत्थलगांव की घटना बेहद क्रूर व भयावह ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले :-बजरंगदल

बालोद cg24आज़तक न्यूज :- प्रदेश के जशपुर जिले के पत्थलगांव में कल दुर्गा विसर्जन करने जा रहे देवी भक्तों को नशे के सौदागरों के द्वारा तेज गति से वाहन चलाकर कुचलने व इस वारदात के बाद 4 लोगो की जान जाने व लगभग 20 से 25 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की जानकारी मिलते ही बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला पदाधिकारियों ने इस घटना की तीव्र निंदा की व इस वारदात में मृतको को संगठन की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी व परिवारजनों के प्रति गहरी सवेंदना व्यक्त की ।

बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, संजय बैस,राज सोनी,स्वाधीन जैन, महेंद्र सोनवानी व मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती सत्या साहू,दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,प्रेम भंसाली, देव देवांगन,लीलेश्वर ठाकुर, खोमन देवांगन,रामेश्वर साहू,पूनम जैन, मनोहर साहू, वही बजरंग दल के जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा, सह संयोजक उमेश सेन ने कहा है । कि बेहद ही क्रूर तरीके से देवी भक्तों के ऊपर तेजगति से गाड़ी चलाकर उनको मारा गया है। जिला प्रशासन की कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था भी इस घटना का कारण बना है। नगर के अंदर जब देवी भक्तों का हुजूम चल रहा था तो पर्याप्त व्यवस्था व पुलिस की मौजूदगी होनी थी व आवागमन की पूर्व तैयारी करनी थी नशे के सौदागरो का इस तरह बरोकटोक तेजगति से वाहन चलाकर देवीभक्तो की हत्या करने की इस मानसिकता का पूरे हिन्दूधर्म सहित समस्त समाजिक बंधुवो व प्रदेशवासियों में काफी रोष व्याप्त है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रदेश सरकार से यह मांग करता है। कि इस हृदय विदारक घटना में मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये वही बुरी तरह से घायलों को 50 लाख रुपये व सामान्य घायलों को 20 लाख रुपये की मुआवजा राशि सरकार जल्द से जल्द दे व उचित इलाज की व्यवस्था करे व इस मामले में दोषी वाहन चालक सहित गाड़ी में सवार आरोपियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाए।

घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि देने में संगठन के दिनेश अग्रवाल,विशाल साहू, लुलार देशमुख,रमेश हरदेल,हेमंत देशमुख,खूबलाल चंद्राकर,चिमन देशमुख,करन देशमुख,ढाल साहू,रेमन अटल,राजेश चंद्राकर, मोहन निषाद, अजय यादव,अशोक शर्मा, दिनेश्वर मिश्रा,राधेश्याम सिन्हा,उत्तम यदु,लेखराम प्रीतम,नीलाम्बर साहू,विनोदगिरि गोस्वामी,श्रीमती कांति साहू,अनुराधा उपाध्याय, मीना तामूरिया, नलीनी टेकाम,बुधराम निषाद, गुनाकर शर्मा जिला सुरक्षा प्रमुख सनी ढीमर सुरक्षा प्रमुख , तुषार ढीमर सहसुरक्षा प्रमुख , रोशन ढीमर नगर प्रमुख , जिला छात्र प्रमुख शुभम् दुबे , जग्गू ढीमर, अज्जू साहू जीतू पटवा सहित अन्य समस्त हिन्दू धर्मरक्षक साथियों ने मृतकों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *