

बालोद cg24 आज़तक :- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बालोद द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा व उमेश सेन के नेतृत्व में विजयदशमी पर्व के अवसर पर “शस्त्र पूजन” का आयोजन किया गया , शाम 7 बजे जय स्तम्भ चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर” में शस्त्र पूजन किया गया।
जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि “बुराई पर अच्छाई की जीत” का महापर्व “दशहरा” के अवसर पर संपूर्ण हिंदू समाज में बड़े हर्षोल्लास से प्रतिवर्ष शस्त्रों का पूजन किया जाता है , इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप बजरंग दल बालोद के द्वारा आयोजित भव्य शस्त्र पूजन में सभी शस्त्रों को सम्मानजनक रखकर महेंद्र सोनवानी जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद व अन्य बजरंगी भाइयों द्वारा पूजा आरती की गई एवं सभी कार्यकर्ताओं को “शस्त्र एवं शास्त्र” का महत्व बताया गया , तत्पश्चात भव्य ‘विजयदशमी पर्व’ पर शस्त्र पूजन धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर सतीश विश्वकर्मा जिला संयोजक , उमेश सेन, नीलांबर साहू सहसंयोजक , गुनाकर शर्मा जिला सुरक्षा प्रमुख सनी ढीमर सुरक्षा प्रमुख , तुषार ढीमर सहसुरक्षा प्रमुख , रोशन ढीमर नगर प्रमुख , जिला छात्र प्रमुख शुभम् दुबे , जग्गू ढीमर, अज्जू साहू जीतू पटवा सहित अन्य शहरवासी उपस्थित थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904